सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

पाएं दमकता निखार

आप ब्यूटी पार्लर जाएं या नहीं? अगर आप इस दुविधा में है तो घबराए नहीं। आप घर पर रह कर भी अपनी स्किन को दमकता हुआ बना सकती है। आइयें जानते है आप कैसे बनायें इजी और क्विक होम मेड फेस मास्क।

  • एक चम्मच हनी में आधे सेब का गुदा और ओट मील को मिलाये और इसे चहरे पर 10 मिनट लगा कर नार्मल पानी से धो ले। इससे आपकी स्किन क्लियर होगी। 
  • थोड़े से एलो वेरा जूस में एलो वेरा जैल और गुलाब जल मिलाएं। इस फेस मास्क को कम से कम 15 मिनट तक चहरे पर रखे। 
  • खीर के जूस में नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी डाल कर इसे चेहरे व् गर्दन पर लगाएं। अगर आपकी स्किन ड्राई  है तो इस मिश्रण में  ग्लिसरीन मिलाएं। इस मास्क को 15 मिनट तक लगाएं। 
  • बेसन, नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी को एक साथ मिलाये और चेहरे पर लगाएं। सूखने तक इस मास्क को लगे रहने दे और सूखने पर इससे ठन्डे पानी से धो ले। 
  • आधे केले में थोडा सा दही और अंडे का सफेदी मिलाएं। 15 मिनट तक लगायें। इससे आपकी स्किन में निखार  और चमक तो आएगी ही साथ ही आपकी स्किन टाइट भी होगी। 
  • उड़द की दाल को दूध में भीगा कर पिस ले और इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। 
  • खीरे का रस, थोडा सा तरबूज और दही को अच्छे से मिला ले अब इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। यह निखार के साथ स्किन को ताजगी भी देगा। 
  • मिल्क पाउडर में एक चम्मच हनी और नीबू का रस मिलाये और इस पेस्ट का चेहरे और गर्दन पर लगाये। 15 मिनट रखे और फिर धो ले. आप मिल्क पाउडर और कटोरी में मिलाये  और इस मिश्रण को नहाने के पानी में मिलकर नहाए। यह मिल्क बाथ आपकी स्किन को निखारने में मदद करेगा। 
आप चाहे तो आप खुद भी फेस मास्क बना सकती है। बस एक बात का ध्यान रखें की आप जिस भी चीज़ का प्रयोग अपने फेस मास्क पर करे, उससे आपकी स्किन को कोई परेशानी न हो. इसलिए कुछ भी लगाने से पहले स्किन टेस्ट अवश्य कर ले. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें