मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

दें मजबूती नाखूनों को

नाखून हमारें हाथ पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते है। मगर अक्सर  हाथों के नाखूनों का प्रयोग टूल की तरह करते है। और इसी प्रयोग में नाखूनों की मजबूती ख़त्म हो जाती है।  यदि आप चाहते है की आपके नाखूनों की मजबूती बनी रहें तो आप इन क़दमों को उठाएं। 
  • पानी में नाखूनों को भीगने से बचाएं। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण नाखून आसानी से टूट जाते है इसलिए भीगने से नाखूनों को बचाएं। अगर संभव हो तो हाथों में ग्लव्स को पहने।  
  • पानी पियें। ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करने से स्किन, बाल और नाखून मजबूत बनते है। 
  • नाखूनों को हमेशा शेप में रखें ताकि वे टूटने से बचें। साथ ही नाखूनों की लम्बाई का ध्यान रखें। ज्यादा लम्बे नाखून करने से नाखूनों की मजबूती कम हो जाती है। 
  • समय समय पर मैनीक्योर करते रहे। 
  • आप चाहे तो आप बाजार में मिलने वाले उन मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते है जो बालो, नाखूनों और स्किन के लिए फायदेमंद होते है। 
  • नेल पोलिश लगाने से भी नाखूनों  को मजबूती मिलती है। 

गुरुवार, 8 अक्तूबर 2015

माइंड गेम्स : दिमागी कसरत

हमारे दिमाग की मशीनरी ऐसी है जिसका हम जितना प्रयोग करते है यह उल्टी ही तेज़ होती चली जाती है।  आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे माइंड गेम्स के बारें में जिनसे दिमाग तेज़ होने के साथ- साथ दिमाग की कसरत भी होती है।  

माइंड गेम्स :

यह वो गेम्स है जिन्हे खेलते समय आपको लगेगा की आप अपने बचपन में लौट गए है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इन गेम्स को खेल कर अपने दिमाग को तेज़ कर सकता है। 
  • उलटी गिनती - याद है कैसे आप बचपन में 100 से उलटी गिनती करते थे। बस आपको इसी गेम को थोड़ा सा मुश्किल करते हुए 200 से उलटी गिनती करें।  इससे आपके दिमाग को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 
  • रुबिक क्यूब - यह गेम थोड़ा मुश्किल है मगर यदि आप सही तकनीक का प्रयोग करें तो आप आसानी से इसे हल कर सकते है।  
  • पिक्चर पजल - इसमें आपको किसी एक चित्र को ध्यान से देखना है और 20 से 30 मिनट बाद आप चित्र में दिखने वाली चीजो के बारें में जितनी बातें आप लिख सकते है उसे एक कागज़ पर लिखें। 
  • सुडोकु - इस नंबर पजल से आप लॉजिक के साथ-साथ दिमाग को भी शार्प कर सकते है।  
  • विडिओ गेम्स - विडिओ गेम्स भी काफी हद तक आपके दिमाग की कसरत करने में आपकी मदद करते है। मगर ज्यादा विडिओ गेम्स आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।  

गुरुवार, 1 अक्तूबर 2015

20-20-20 रूल और स्वस्थ आँखे

आपने 20-20 के क्रिकेट मैच के बारें में तो सुना होगा, ठीक उसी तरह से 20-20-20 का एक रूल ऑय केयर के लिए भी है।  यह एक ऐसा रूल है जिससे आप डिजिटल गैजेट्स से आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है। आइये इस रूल को विस्तार से जानते है :

रूल 20 -20 -20 :

इस रूल में तीन बार 20 का प्रयोग किया गया है।  पहले 20 का प्रयोग 20 मिनट के लिए किया गया है। दूसरे 20 का प्रयोग 20 फ़ीट के लिए किया गया है और अंतिम 20 का प्रयोग 20 सेकंड के लिए किया गया है। सरल शब्दों में हर 20 मिनट में 20 फ़ीट दूर रखी किसी भी वस्तु को 20 सेकंड तक देखना है।  

अगर आप हर 20 मिनट में अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से नज़र हटाये। और अपने से बीस फ़ीट दूर रखी किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखे। इससे आँखों पर अड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से बचा जा सकता है। यदि आप इस रूल को अपनाते है तो आप आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है।  

अन्य बातें :
  • बार-बार आँखों को झपकाते रहें।  अक्सर आँखों में दबाव पड़ने का कारण आँखों में नमी की कमी होता है। यदि आप बार-बार आँखे झपकायेंगे तो आँखों की ऊपरी सतह पर नमी की परत बनती रहेगी और आँखों की खुश्की भी दूर होगी। 
  • संभव हो तो हर 1 घंटे में अपनी सीट से खड़े होकर थोड़ा घूमे। 
  • हर 30 मिनट या 1 घंटे में कंप्यूटर या लैपटॉप से आँखों को ब्रेक दे।  

मंगलवार, 22 सितंबर 2015

हार्ट हेल्थी फूड्स

हमारे द्वारा खाएं गए भोजन का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।  यही नियम हमारे शरीर के पावर बैंक यानि हार्ट के लिए भी है।  ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जिनका सेवन करने से हम अपने दिल को स्वस्थ बना सकते है।  आइयें इन पर एक नज़र डालते है।  

सेब - एक प्रसिद्ध कहावत है कि " एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे ". यानि यदि आप हर रोज एक सेब कहते है तो आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते है।  सेब हमारे हृदय  के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। 

दही - दही या फिर उससे बने उत्पाद हार्ट हेल्थी होते है।  इनका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत  बनती है। साथ ही यह एंटी ऑक्सीडेंट से भी लड़ने में  मदद करते है।  

अनाज - भारतीय होने के नाते हमें अपने भोजन में अनाज को शामिल करने की कोई आवश्यकता नही है।  क्यूंकि हम रोज इसका सेवन करते है।  पर क्या आप जानते है की अनाज हमारे दिल के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।  अनाज में हाई फाइबर होता है जोकि शरीर में एल डी एल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल को काम करता है और हार्ट को हेल्थी बनता है।  

मछली - मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जोकि हार्ट फ्रेंडली होता है।  यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और साथ ही यह इर्रेगुलर हार्ट रिदम जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है।  

मेवे - मेवों से आपको विटामिन्स, मिनिरल्स मिलते है जोकि स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी होते है।  इसके अलावा इमने मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स होता है जो दिल के लिए लाभकारी होता है। जो शाकाहारी है उन्हें अपने भोजन में मेवों को विशेषतौर पर अखरोट और बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए। 

केला - केले में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पोटैशियम शरीर में पानी और सोडियम की मात्रा का बैलेंस बना कर रखती है।  हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए केला बहुत ही लाभकारी होता है।  

ग्रीन टी - सबसे पहले ग्रीन टी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करती है।  साथ ही इसमें मिलने वाले तत्व इससे और स्पेशल बना देते है।  इसका सेवन करने से गम/मसूड़ा सम्बन्धी समस्या होने की आशंका को काम करता है।  अध्ययन इस  प्रमाण देते है की जिन्हे गम/ मसूड़े संबधी समस्या होती है उन्हें हृदय सम्बन्धी समस्या होने की आशंका सामान्य से अधिक रहती है।  

एलकोहल - सीमित या सही मात्रा में अलकोहल का सेवन करने से भी दिल स्वस्थ रहता है। अलकोहल से शरीर में एच दी एल यानि अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। साथ ही यह शरीर में खून को पतला करने का भी काम करता है जिस कारण ब्लड क्लॉटिंग से होने वाले हार्ट अटैक  या स्ट्रोक की समस्या से भी बचा जा सकता है।  मगर ध्यान रहे अलकोहल की मात्रा सही होनी चाहिए।  

चॉकलेट - डार्क चॉकलेट हार्ट हेल्थी होते है।  इसलिए आप इनका सेवन कर सकते है।  मगर इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें।  

स्वस्थ भोजन खाएं और अपने दिल को स्वस्थ बनायें। 

सोमवार, 6 जुलाई 2015

नारियल तेल और ब्यूटी

क्या आप अब तक यहीं सोचते है कि नारियल तेल से केवल बालों को पोषण मिलता है। यदि हाँ तो आइयें आज हम नारियल तेल के कुछ ऐसे प्रयोगों के बारें में बात करते है, जिससे आपकी स्किन खूबसूरत हो जाएगी।  

नमी दूर करने के लिए - नारियल तेल से आप शरीर और ख़ास तौर पर हाथों की खुश्की से बच सकते है। बस इससे लगाये और हलके हाथो से इसकी मालिश करें।  

ऑय मेकअप रिमूवल - अगर आप इस असमंजस में पड़े है की कैसे आप अपने आँखों के मेकअप को हटायें और अपने आँखों के पास की स्किन की नमी को बनायें रखे तो आपके लिए नारियल तेल बहुत लाभकारी साबित होगा। 

हेयर रिमूवल क्रीम - आप हेयर रिमूवल क्रीम की तरह भी इसका प्रयोग कर सकते है। इसे स्किन पर अच्छे से मले और फिर रेजर से बालो को हटा ले। इससे बाल हट जायेंगे और स्किन की नमी भी बानी रहेगी।
स्क्रब बनाये - थोड़े से नारियल तेल में थोड़ी चीनी और वैनिला एसेंस डाले और इसे मिलाएं। अब इस मिश्रण से स्किन को हलके हाथो से मले और पाएं दमकती कोमल स्किन।  

उम्मीद करते है कि आप भी नारियल तेल का प्रयोग सिर्फ बालों के लिए न कर इन नए तरीकों से भी करेंगे।  

नोट - सामान्यतौर पर नारियल तेल से किसी प्रकार की एलर्जी नही  होती है। मगर इसके बावजूद भी अपने चेहरे पर इसका प्रयोग करने  एक बार स्किन टेस्ट अवश्य कर ले।  

बुधवार, 29 अप्रैल 2015

अस्थमा और कारगर घरेलू नुस्खे

अस्थमा एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसके लिए पहले से तैयारी करके चलना बेहद जरुरी है।  आइयें आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारें में जानकारी पाते है जिससे इस समस्या को गंभीर स्थिति में पहुँचने से रोकने में मदद मिल सकें।  
  • अदरक : एक ऐसा हर्ब जिसके महत्त्व को हम सभी जानते है।  अस्थमा रोगी के लिए यह बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।  सबसे पहले अदरक, अनार का रस और शहद बराबर मात्रा में ले ले और इसे मिला ले।  इस मिश्रण का एक एक चम्मच  सेवन दिन में दो से तीन बार करें। आप चाहे तो आप अदरक को पानी में उबाल कर उस पानी का भी सेवन कर सकते है।  
  • सरसों का तेल : सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन काट कर उसे पकाएं।  तब तक पकाएं जब तक लसुन सुनहरे रंग के न हो जाएँ। इस तेल को थोड़ा ठंडा होने दे और गुनगुने तेल को छाती, नाक व गले पर मले और फिर अच्छे से शरीर को धक कर सो जाएँ।  
  • लहसुन : एक कप दूध में दो तीन लहसुन की फांक डेल और इसे तब तक पकाएं जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाएँ। अब इसे गर्म गर्म पियें।  इस मिश्रण को रात में पिने से अधिक लाभ मिलता है। 
  • प्याज : अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करें।  
  • कॉफी : ऐसा मन जाता है की कॉफी स्वास के पैसेज को साफ़ रखने में मदद करता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते है।  अगर आप कॉफी नही पीते है तो आप ब्लैक टी कर सकते  है। 
एक टिप :

बदलते इस मौसम में आप अगर संभव हो तो फैन और कूलर की जगह एसी का प्रयोग करें। यह आपको हवा में बह रहे डस्ट से बचाएंगा। 

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015

बच्चे और प्रभावी मॉस्किटो रिपेलेंट

बच्चों को यदि मच्छरों के प्रकोप से बचाना है तो मॉस्किटो रिपेलेंट एक अच्छा विकल्प है। मॉस्किटो रिपेलेंट मच्छरों को मारता नहीं है बल्कि यह बच्चों को उनके काटने से बचाता है। मगर यह कुछ समय तक के लिए ही प्रभावी होते है, उसके बाद इनका प्रभाव धीरे धीरे कम होने लगता है।  आइयें इन पर एक नज़र डालते है।  
  • क्रीम या लोशन के रूप में मिलने वाले मॉस्किटो रिपेलेंट प्रभावी तो होते है मगर यदि मौसम बहुत नमी है तो यह उतने प्रभावी नहीं होते है।  पसीने के साथ बह जाने के कारण इनका प्रभाव कम हो जाता है। इसके अलावा यह वाटर प्रूफ भी नही होते है। 
  • बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो पैच या बैंड्स भी काफी असरदार होते है। यदि आपके बच्चे को मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम या लोशन से स्किन एलर्जी होती है तो मॉस्किटो पैच या बैंड्स एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इन्हे बच्चे के कपड़ो पर चिपका दे और बैंड्स को आप बच्चे के हाथ पर पहना सकते है। सेंसटिव स्किन वाले बच्चों के लिए प्रभावी होते है। 
  • बाजार में बहुत से स्प्रे आ गए है जिनके प्रयोग से बच्चों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सकता है।  अगर आपके बच्चे को किसी प्रकार की स्वास सम्बन्धी समस्या है तो इनका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले। 
जैसा हमने आपको पहले भी बताया है की यह रिपेलेंट केवल मच्छरों के काटने से बचाता है उन्हें मरता नहीं है।  

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015

बॉडी स्क्रब से पाएं दमकती स्किन

क्या आप अपने चेहरे की स्किन पर तो ध्यान देती है मगर बॉडी पर नहीं। अगर हाँ, तो ये याद रखे की खूबसूरती तब तक पूरी नहीं होती है जब तक आपकी पूरी स्किन में निखार न हो। तो आइयें आज हम कुछ ऐसे बॉडी स्क्रब के बारें में चर्चा कर लेते है जिससे आपकी स्किन दमक जाएगी। 

आयल और शुगर :

आप ओलिव या फिर नारियल का तेल ले सकते है। यदि आप एक चम्मच ओलिव आयल लेते है तो उसमे दो चम्मच चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी स्किन पर हलके हाथों से मले और पाएं दमकती स्किन। इससे हाथों के रूखेपन से भी निजात मिलेगी। 

हनी :

हनी यानि शहद स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। शहद को स्किन पर लगाये और हलके हाथों से मले ताकि स्किन साफ़ और सॉफ्ट हो जाएँ। 

खीरे : 

ओलिव आयल और चीनी में थोड़ा सा खीरा कद्दूकस करके खीरा मिलाएं। बने मिश्रण से स्किन पर स्क्रब करें और सॉफ्ट स्किन पाएं। 

ग्रीन टी :

ग्रीन टी में थोड़ा सा शुगर या हनी मिलाएं पर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं ताकि स्किन में दमकता निखार आएं। 


बाजार में रेडी टू यूज़ बॉडी स्क्रब भी मिलते है जिनका प्रयोग आप बिना मेहनत लगाएं कर सकते है। 10-15 दिन में बॉडी स्क्रब का प्रयोग अवश्य करें।  इससे स्किन पर जमी गंदगी भी दूर होती है और स्किन में भी निखार आता है। 




जीवन में ताज़गी भरती ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहतमंद हैं , ऐसा हम सभी से सुनते आ रहे है। आइयें आज हम जानते है कि ग्रीन टी के क्या लाभ हो सकते है।  

एंटीऑक्सीडेंट्स से लबालब ग्रीन टी पीने से बहुत से लाभ मिल सकते है।  
  • वजन कम : ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है, जिस कारण वजन कंट्रोल में रहता है। 
  • कोलेस्ट्रॉल : ग्रीन टी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम  कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है।  
  • हाई ब्लड प्रेशर : यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। 
  • डिप्रेशन : ग्रीन टी में एमिनो एसिड होता है जोकि स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। 
  • डायबिटीज : डायबिटीज के रोगी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।  इसका सेवन नियमित करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।  
  • कैंसर : कई रिसर्च भी इस बात की जानकारी देते है कि ग्रीन टी शरीर से कैंसर के सेल्स को ख़त्म कर देता है। जिस कारण कैंसर की समस्या का शिकार होने से बच सकते है।  
  • स्किन केयर : स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचाव करने के साथ साथ यह स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। 

बुधवार, 18 मार्च 2015

अंडे खाओ, स्वस्थ बन जाओ

ज़रा सोचिये, एक अंडा के भीतर वह सब कुछ होता है जो की एक चूज़े के शरीर के निर्माण के लिए जरुरी है। इस बात से ही यह साबित हो जाता है कि अंडे कितने हेल्दी हो सकते है।  मगर कुछ लोग अण्डों को गर्म मानते है और उनका सेवन गर्मी के मौसम में नही है। मगर सच तो यह है कि अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और आप इनका हर मौसम में सेवन कर सकते है।  

अंडे में विटामिन, मिनरल , प्रोटीन और अच्छा फैट होता है। जोकि स्वस्थ रहने में सहायक होता है।  
  • अण्डों में कोलेस्ट्रॉल को दुरुस्त कर सकता है।  
  • इसमें कोलिने होता है जोकि दिमाग को तेज़ करता है।  
  • अण्डों में उच्च मात्र का प्रोटीन होता है। 
  • अंडे एक अच्छा ब्रेकफास्ट हो सकता है जोकि किसी के लिए भी परफेक्ट होता है।  
अण्डों को रोज़ खाने में कोई बुराई नहीं है।  इसलिए आप चाहे तो आप इसे रोज़ खा सकते है।  और जहा तक कोलेस्ट्रॉल की बात है तो घबराएं नही. 

बुधवार, 11 मार्च 2015

प्यार में खोइएं अरोमा ऑयल के संग

अरोमा ऑयल, किसी के भी मूड को ठीक करने में सहायक साबित हो सकता है।  इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती है बल्कि इससे आपकी सेक्सुअल लाइफ भी दुरुस्त हो सकती है। आइये जानते है : 

क्या है अरोमा ऑयल्स :

पौधों के वाष्पशील पदार्थ में अन्य अरोमेटिक कंपाउंड का मिला कर जिस तेल को तैयार किया जाता है उसे अरोमा ऑयल्स कहा जाता है। अरोमा ऑयल्स का प्रयोग अरोमाथेरपी में किया जाता है जोकि एक प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा है। यह किसी भी व्यक्ति को मानसिक शान्ति देकर उसके मूड को ठीक करती है।  

अरोमा ऑयल्स और सेक्स लाइफ :

बहुत से अरोमा ऑयल्स ऐसे भी है जिनका प्रयोग सेक्सुअल लाइफ को औ र बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। यह है : 
  • रोज आयल,
  • जैस्मिन आयल ,
  • सैंडलवुड आयल,
  • कुय्मीन आयल,
  • क्लोवे बड आयल 
इन ऑयल्स की एक्सोटिक खुशबु आपके मूड को ठीक कर आपके भीतर काम भावना को बढ़ाता है। आप इनका चयन अपनी या अपने प्रिय की पसंद से कर सकते है।  

ध्यान दे : 

इस बात का ध्यान दे कि यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या किसी प्रकार की रेस्पिरेटरी समस्या से ग्रस्त है तो इनका प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए न करें। 

बुधवार, 4 मार्च 2015

ब्यूटी प्रोडक्ट्स : अपनाने का ले प्रण

महिलाएं अपने परिवार की हर जरुरत को पूरा करने में इतना व्यस्त हो जाती है कि उनके पास अपने लिए समय ही नही रहता है। आइयें आज हम महिला दिवस पर यह प्रण लेते है की हम अपनी सेहत के साथ साथ अपनी सुंदरता का भी ध्यान रखेंगे। आइयें जानते है कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारें में जिनका प्रयोग हर महिला को करना चाहिए।  
  • क्लींजिंग : क्लींजिंग क्रीम या लोशन को अपना साथी बना ले। जिस तरह से बिना साफ़ सफाई के घर गन्दा हो जाता है ठीक उसी तरह यदि आप अपनी स्किन को साफ़  करेंगे तो उसमे भी गंदगी अपना घर बना लेंगी। इसलिए रात में सोने से पहले क्लींजिंग मिल्क का प्रयोग कर अपनी स्किन को साफ़ करना न भूले। 
  • स्क्रब : अपनी स्किन को हर दस या पंद्रह दिन में एक बार स्क्रब अवश्य करें।  इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन दूर हो जाती है।  
  • मॉश्चराइसिंग : स्किन की अपनी प्राकृतिक नमी होती है मगर उसके साथ साथ हम जिस तरह के प्रदूषित वातावरण में रहते है और बढ़ती उम्र में स्किन की यह नही काम होती चली जाती है।  इसलिए अपनी स्किन की नमी को बनाये रखने के लिए मॉश्चराइसिंग क्रीम या लोशन का प्रयोग अवश्य करें।  
  • फुट क्रीम : चेहरे के साथ अपने पैरों का भी ध्यान रखें और अपने पैरों के लिए फुट क्रीम का प्रयोग करें।  
  • हैंड क्रीम : भारतीय महिलाएं बिना दस्ताने पहने ही बर्तन और कपडे धोती है जिस कारण हाथों की नमी और कोमलता दूर हो जाती है इसलिए हैंड क्रीम का प्रयोग अवश्य करें।  

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

गोल्डन रूल्स से पाएं बेहतर जिंदगी

अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आप क्या करते है ? शायद आप अपने दिमाग पर जोर दे रहे है मगर सोच नही  पा रहे है। अगर ऐसा है तो आइये हम आपको बताते है कि कैसे आप अपने जीवन को बना सकते है बेहतर कुछ गोल्डन रूल्स को अपना कर। 
  • अपने को दे प्राथमिकता। सबसे पहले इस बात को समझे यदि आप अपने आपको प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा. अपने आपको प्राथमिकता दे क्योँकि आप सबसे बेहतर है। अगर आप इस रूल को अपनाएंगे तो आप अपने आपसे प्यार भी करेंगे और आपके मन में जो अपनी कमियों को लेकर बनी एक गलत छवि भी सुधरेगी।  
  • टाइम मैनेजमेंट सीखे।  बिना टाइम को व्यवस्थित किये न तो आप अपने आपको समय दे पाएंगे और न ही अपने किसी काम को। 
  • दोस्तों से मिले।  दोस्त आपके केवल खुशियों का हिस्सा नहीं होते है वे अपने बुरे समय में भी आपकी मदद करते है।  इसलिए अपने जीवन की इस बहुमूल्य चीज़ को न खोएं और अपने दोस्तों को मिले।  
  • जिम्मेदारी ले।  जिम्मेदारी लेने से आप न ही सिर्फ मजबूत बनते है बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।  इसलिए जिम्मेदारी ले और पूरा करने का भरसक प्रयास करें।  
  • ब्लेम गेम न खेले।  अपनी गलतियों को दूसरों के कंधो पर न डाले. अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसकी जिम्मेदारी ले और अपने आपको झूठी दिलासा न दे।  

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015

निपटे कैंसर इलाज से पैदा अभूख से

पौष्टिक भोजन का सेवन करने से शरीर  स्वस्थ रहता है। और यदि आप बीमार है तो यह आपको  स्वस्थ होने में सहायक होता है।  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी यहीं नियम काम करता है।  आइयें जानते है कि कैसे कैंसर  के इलाज के बाद पैदा हुई अभूख से कैसे निपटे और कैसे अपनी भूख में सुधार लाएं। 
 
  • खाने के लिए प्रेरित करें : आपको भूख लगे या न लगे, हमेशा इस बात को याद रखें की आपको सही समय पर भोजन करना है।  जिस तरह आपकी बीमारी में आपकी दवाइयाँ जरुरी है ठीक उसी  आपका भोजन भी जरुरी है। 
  • थोड़ा थोड़ा खाएं : पहले की तरह एक साथ खाना खा पाना आपके  लिए संभव नही है। इसलिए थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करें ताकि आपके शरीर को पोषक तत्व मिल सकें। 
  • भूख लगे तो खाएं : आपको जब भी भूख लगे तब आप पेट भर कर खाएं। इससे  खाने की इच्छा पैदा होगी। 
  • नापसंद का रखे ख्याल : आपको जो चीज़ खाने में पसंद नहीं है उसका सेवन न करें।  ऐसा करने से आप ठीक से भोजन कर पाएंगे। 
  • स्नैक्स का करें सेवन : अपने पास हमेशा कुछ न कुछ पौष्टिक स्नैक्स रखे ताकि जब भी भूख लगे आप उसका  सेवन कर सकें। 
  • एक्सरसाइज करे : एक्सरसाइज करें ताकि आपकी शारीरिक गतिविधियों के कारण आप की भूख बढ़ेगी और आप ठीक से खाना खा पाएंगे। 
  • खुश रहें : यदि आप भीतर से खुश रहेंगे तो आपको भूख भी लगेगी और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।