बुधवार, 23 जनवरी 2013

व्यायाम जो दें आँखों को आराम


हम सभी के जीवन में कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल बहुत महत्वपूर्ण हो गए है। मगर तकनीक के प्रति बढ़ते इस प्रेम की भरपाई करनी पड़ती है, हमारी आँखों को। आईये जानते है कि कैसे आप व्याम की मदद से अपनी आँखों को आराम दे सकते है।

  • सबसे पहला व्यायाम आँखों को निरंतर झपकते रहें। आप हैरान हो रहे होंगे, मगर आँखों को झपकाना एक प्रकार का व्यायाम ही है। कई बार हम कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने में इतना व्यस्त हो जाते है की हम आँखों की बेसिक जरुरत "आँखे झपकाना" भूल ही जाते है। आँखों को झपकाने से आँखों की मांसपेशियाँ एक्टिव रहती है और आँखों की पुतलियां भी ड्राई होने से बच जाती है। 
  • लगातार कंप्यूटर स्क्रीन की और देख कर काम न करें। आँखों को कुछ देर के लिए रेस्ट दे। थोड़ी देर के लिए अपनी दोनों हथेलियों से अपनी आँखों पर रख आँखों को बंद करें। अब अपनी उँगलियों से धीरे-धीरे आँखों की मसाज करे। फिर से अपनी आँखों को हथेलियों से ढकें और 10 तक गिने। अब अपनी आँखें खोले। आपको इससे आँखों के तनाव से आराम मिलेगा। 
  • एक और व्यायाम है जो आपकी थकी आँखों को आराम देगा। 20-20-20 का नियम। इसमें आपको हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर रखी किसी चीज को देखना है। इससे आपकी आँखों आराम मिलेगा और दुबार ध्यान केन्द्रित करने में भी मदद मिलेगी। 
  • कुछ कुछ देर बाद 10 से 15 सेकंड के लिए अपनी कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन के अलावा किसी अन्य चीज को देखें। इससे आपकी आँखों को ब्रेक मिलता रहेगा।
  • अपनी आँख और कान के बीच के माथे के हिस्से को उँगलियों से गोलाकार में घुमाते हुयें मसाज करें। 
अन्य बातें :
  • बार बार आंखो को पानी से धोएं।
  • यदि आप कंप्यूटर पर काम करते है तो अपने कंप्यूटर के फॉण्ट का साइज़ बढ़ा कर कार्य करें। 
  • कंप्यूटर की स्क्रीन का लेवल और आपकी आँखों का लेवल सामान होना चाहिए।
  • लैपटॉप को गोद में रख कर काम न करें।
  • कम रोशनी में काम न करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें