गुरुवार, 26 अप्रैल 2012

काम और काम खुद का नही ध्यान



राजेश राना
मीडिया में कार्यरत अनुपमा सहगल को अक्सर थकान की शिकायत रहती है, वे दिन भर काम करके जब आॅफिस से लौटतीं हैं तो घर का काम करने में उनको बहुत परेशानी होती है। अनुपमा की तरह और भी ऐसे कईं लोग हैं, जिनमें उम्र के साथ थकान के कारणों में भी बदलाव आता है। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो थोड़ा संभलिए क्योंकि इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं।

थकान दो तरह की हो सकती है शारीरिक और मानसिक। हालांकि शारीरिक थकान से आराम करके जल्दी ही निजात पाई जा सकती है लेकिन मानसिक थकान को दूर करने में कुछ समय लग सकता है। अक्सर थकान को हम नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये जानना बहुत जरूरी है कि थकान का कारण क्या है और कैसे इसे जल्द से जल्द दूर किया जा सकता है। आइये जानें थकान और तंद्रा के कुछ कारण जो आपको निरंतर बेचैन और व्याकुल रखते हैं। कुछ सामान्य से टिप्स अपनाकर आप इन कारणों से लड़ कर एक स्वस्थ और आनंदमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
थकान के कारण  
  ज्यादा शारीरिक काम
अगर आप शरीर की क्षमता से अधिक कार्य करते हैं तो ये कहीं ना कहीं शरीर की थकावट का कारण बन सकता है।
ज्यादा व्यायाम करना
कुछ लोग व्यायाम तो करते हैं मगर उन्हें पता नही होता कि कितना व्यायाम किया जाये तो ऐसे में कुछ ज्यादा ही व्यायाम कर डालते हैं जो शरीर को थका देता है।
 ज्यादा तनावग्रस्त रहना
तनाव आपके शरीर को बहुत नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि तनाग्रस्त रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है जिससे बाॅडी में आॅक्सीजन की कमी हो जाती है और शरीर में थकान महसूस होती है।      नींद पूरी न होना

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद पूरी न होना एक आम समस्या हो गयी है। ऐसे में शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और शरीर में थकावट बनी रहती है।
      कैफीन का ज्यादा प्रयोग

वैसे तो ये माना जाता है कि कैफीन काॅसंेट्रेशन के लिए प्रयोग की जाती है मगर इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक और थकावट पैदा करने वाली होती है।
      एनीमिया

एनीमिया की वजह से शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है। इससे खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और शरीर में आॅक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। नतीजा थकान महसूस होती है।
      शरीर में विटामिन्स की कमी

अगर आपके शरीर में विटामिन्स की कमी है तो ऐसे में आपको थकान महसूस होगी खासकर विटामिन बी-12 की कमी से। क्योंकि इसकी कमी से शरीर में फटिग की समस्या पैदा हो जाती है।

       हार्मोन्स संबंधी समस्या

अगर थाइराॅइड ग्रंथि से स्रावित होने वाले थायराॅक्सिन हार्मोन की शरीर में अनियमितता होती है तो भी ये थकान का कारण बन सकती है। क्योंकि इस हार्मोन का संबंध मेटाबाॅलिज्म और दिल की गति को काॅट्रोल करता है इसलिए इसकी कमी से हाजमा खराब हो जाता है और मांसपेशियों में एंेठन होने लगती है।
      कई दूसरी बीमारियां

दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी, संक्रामक बीमारियां, हेपाटाइटिस और एडस जैसी दूसरी बीमारियां भी थकान की वजह बन जाती हैं।
थकान के लक्षण।
      काम में मन न लगना

आप कोई भी काम कर रहे हैं मगर किसी भी काम में मन नहीं लग रहा तो ये शरीर की थकान की वजह से हो सकता है।
      नकरात्मक सोच का बढ़ना

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके अंदर नकारात्मक सोच घर करती जा रही है तो ये आपके थके हुए होने की वजह से भी हो सकती है।

        हर समय नींद आना

हर समय नींद आने का मतलब है कि आपके शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पा रहा है। मतलब साफ है आप थके हुए हैं।
      कमजोरी महसूस होना

अगर आपको हमेशा कमजोरी महसूस होती है तो ये थकावट की प्रमुख वजहों में से एक हो सकती है।
कैसे बचें थकान से

         अपनी दो अंगुलियों के पोरों से चेहरे की हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कूलेशन सही बना रहेगा। जिससे आप महसूस करेंगे कि आपकी थकान रफूचक्कर हो गई है।
         रोज योग और व्यायाम जरूर करें लेकिन बहुत ज्यादा व्यायाम न करें।
         कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें और हर सुबह एक नई शुरूआत करें।
      तनावमुक्त रहने की कोशिश करें जोकि इस भगदौड़ भरी जिंदगी में बड़ा मुश्किल है।
         चाय काॅफी को कम से कम पीने की कोशिश करें।
         संतुलित आहार जैसे हरे पत्ते वाली सब्जियां, मौसमी सब्जी, दालें अवश्य लें। खाने में विटामिन की मात्रा बढ़ाएं।
         वहीं म्यूजिक सुनने से भी ब्रेन को काफी आराम मिलता है। इससे मानसिक शांति मिलती है जिससे मानसिक थकावट को आसानी से दूर किया जा सकता है।

अगर इसके बाद भी थकान या सुस्ती से आराम न मिले तो डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं और कुछ टॉनिक्स की मदद से भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें