बुधवार, 29 अप्रैल 2015

अस्थमा और कारगर घरेलू नुस्खे

अस्थमा एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसके लिए पहले से तैयारी करके चलना बेहद जरुरी है।  आइयें आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारें में जानकारी पाते है जिससे इस समस्या को गंभीर स्थिति में पहुँचने से रोकने में मदद मिल सकें।  
  • अदरक : एक ऐसा हर्ब जिसके महत्त्व को हम सभी जानते है।  अस्थमा रोगी के लिए यह बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।  सबसे पहले अदरक, अनार का रस और शहद बराबर मात्रा में ले ले और इसे मिला ले।  इस मिश्रण का एक एक चम्मच  सेवन दिन में दो से तीन बार करें। आप चाहे तो आप अदरक को पानी में उबाल कर उस पानी का भी सेवन कर सकते है।  
  • सरसों का तेल : सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन काट कर उसे पकाएं।  तब तक पकाएं जब तक लसुन सुनहरे रंग के न हो जाएँ। इस तेल को थोड़ा ठंडा होने दे और गुनगुने तेल को छाती, नाक व गले पर मले और फिर अच्छे से शरीर को धक कर सो जाएँ।  
  • लहसुन : एक कप दूध में दो तीन लहसुन की फांक डेल और इसे तब तक पकाएं जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाएँ। अब इसे गर्म गर्म पियें।  इस मिश्रण को रात में पिने से अधिक लाभ मिलता है। 
  • प्याज : अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन करें।  
  • कॉफी : ऐसा मन जाता है की कॉफी स्वास के पैसेज को साफ़ रखने में मदद करता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते है।  अगर आप कॉफी नही पीते है तो आप ब्लैक टी कर सकते  है। 
एक टिप :

बदलते इस मौसम में आप अगर संभव हो तो फैन और कूलर की जगह एसी का प्रयोग करें। यह आपको हवा में बह रहे डस्ट से बचाएंगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें