शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

गोल्डन रूल्स से पाएं बेहतर जिंदगी

अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आप क्या करते है ? शायद आप अपने दिमाग पर जोर दे रहे है मगर सोच नही  पा रहे है। अगर ऐसा है तो आइये हम आपको बताते है कि कैसे आप अपने जीवन को बना सकते है बेहतर कुछ गोल्डन रूल्स को अपना कर। 
  • अपने को दे प्राथमिकता। सबसे पहले इस बात को समझे यदि आप अपने आपको प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा. अपने आपको प्राथमिकता दे क्योँकि आप सबसे बेहतर है। अगर आप इस रूल को अपनाएंगे तो आप अपने आपसे प्यार भी करेंगे और आपके मन में जो अपनी कमियों को लेकर बनी एक गलत छवि भी सुधरेगी।  
  • टाइम मैनेजमेंट सीखे।  बिना टाइम को व्यवस्थित किये न तो आप अपने आपको समय दे पाएंगे और न ही अपने किसी काम को। 
  • दोस्तों से मिले।  दोस्त आपके केवल खुशियों का हिस्सा नहीं होते है वे अपने बुरे समय में भी आपकी मदद करते है।  इसलिए अपने जीवन की इस बहुमूल्य चीज़ को न खोएं और अपने दोस्तों को मिले।  
  • जिम्मेदारी ले।  जिम्मेदारी लेने से आप न ही सिर्फ मजबूत बनते है बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।  इसलिए जिम्मेदारी ले और पूरा करने का भरसक प्रयास करें।  
  • ब्लेम गेम न खेले।  अपनी गलतियों को दूसरों के कंधो पर न डाले. अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसकी जिम्मेदारी ले और अपने आपको झूठी दिलासा न दे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें