शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015

जीवन में ताज़गी भरती ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहतमंद हैं , ऐसा हम सभी से सुनते आ रहे है। आइयें आज हम जानते है कि ग्रीन टी के क्या लाभ हो सकते है।  

एंटीऑक्सीडेंट्स से लबालब ग्रीन टी पीने से बहुत से लाभ मिल सकते है।  
  • वजन कम : ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है, जिस कारण वजन कंट्रोल में रहता है। 
  • कोलेस्ट्रॉल : ग्रीन टी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम  कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है।  
  • हाई ब्लड प्रेशर : यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। 
  • डिप्रेशन : ग्रीन टी में एमिनो एसिड होता है जोकि स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। 
  • डायबिटीज : डायबिटीज के रोगी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।  इसका सेवन नियमित करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।  
  • कैंसर : कई रिसर्च भी इस बात की जानकारी देते है कि ग्रीन टी शरीर से कैंसर के सेल्स को ख़त्म कर देता है। जिस कारण कैंसर की समस्या का शिकार होने से बच सकते है।  
  • स्किन केयर : स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचाव करने के साथ साथ यह स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें