मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015

निपटे कैंसर इलाज से पैदा अभूख से

पौष्टिक भोजन का सेवन करने से शरीर  स्वस्थ रहता है। और यदि आप बीमार है तो यह आपको  स्वस्थ होने में सहायक होता है।  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी यहीं नियम काम करता है।  आइयें जानते है कि कैसे कैंसर  के इलाज के बाद पैदा हुई अभूख से कैसे निपटे और कैसे अपनी भूख में सुधार लाएं। 
 
  • खाने के लिए प्रेरित करें : आपको भूख लगे या न लगे, हमेशा इस बात को याद रखें की आपको सही समय पर भोजन करना है।  जिस तरह आपकी बीमारी में आपकी दवाइयाँ जरुरी है ठीक उसी  आपका भोजन भी जरुरी है। 
  • थोड़ा थोड़ा खाएं : पहले की तरह एक साथ खाना खा पाना आपके  लिए संभव नही है। इसलिए थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करें ताकि आपके शरीर को पोषक तत्व मिल सकें। 
  • भूख लगे तो खाएं : आपको जब भी भूख लगे तब आप पेट भर कर खाएं। इससे  खाने की इच्छा पैदा होगी। 
  • नापसंद का रखे ख्याल : आपको जो चीज़ खाने में पसंद नहीं है उसका सेवन न करें।  ऐसा करने से आप ठीक से भोजन कर पाएंगे। 
  • स्नैक्स का करें सेवन : अपने पास हमेशा कुछ न कुछ पौष्टिक स्नैक्स रखे ताकि जब भी भूख लगे आप उसका  सेवन कर सकें। 
  • एक्सरसाइज करे : एक्सरसाइज करें ताकि आपकी शारीरिक गतिविधियों के कारण आप की भूख बढ़ेगी और आप ठीक से खाना खा पाएंगे। 
  • खुश रहें : यदि आप भीतर से खुश रहेंगे तो आपको भूख भी लगेगी और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें