गुरुवार, 3 अक्तूबर 2013

दिमाग शांत करता योग

हम सभी व्यस्त है और हमारी यहीं व्यस्तता अपने साथ तनाव और दिमागी अशांति अपने साथ लेकर के आती है। हममें से बहुत से लोग ऐसे है जो इस बात को बखूबी जानते है की आधे से ज्यादा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण कुछ और नहीं बल्कि तनाव है। अब सवाल उठता है कि कैसे आप इस तनाव से लड़ते है? एक्सरसाइज एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आप काफी हद तक तनाव को अपने से दूर रख सकते है। आज हम योग कैसे तनाव को दूर कर आपको शांत कर सकता है इस पर चर्चा करेंगे। 

  • योग में सांसों के साथ शरीर का तारतम्य कायम किया जाता है। इसमें न तो अन्य एक्सरसाइज शैली की तरह तेज़ शारीरिक गतिविधियाँ होती है और न ही पसीना व थकान। इसके बावजूद इससे मिलने वाले लाभ अतुलनीय है। जब आप योग करने है तब आपको न सिर्फ शारीरिक लाभ मिलता है बल्कि इसके माध्यम से आपको मन व दिमाग की शांति भी मिलती है। 
  • योग न सिर्फ आपको शांत करता है बल्कि इसकी मदद से आपके ध्यान केन्द्रित करने की मानसिक क्षमता का भी विकास होता है। आप किसी भी चीज़ में कितना अच्छे से ध्यान लगा सकते है इस बात की जानकारी देता है की आपका दिमाग कितना शांत और दृढ संकल्पी है। योग में आप आसनों को साँसों पर ध्यान लगा कर करते है।  साथ ही ध्यान लगाने या मैडिटेशन करने की प्रक्रिया में आप अपने मन और दिमाग पर पूरा नियंत्रण रख कर योग करते है।  यह न सिर्फ आपको अपने ऊपर नियंत्रण कायम करने में मदद करता है बल्कि ये आपको विपरीत परिस्थितियों या कहें की आपको तनाव भरी स्थितियों से भी बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • हर उम्र का व्यक्ति बड़ी ही आसानी से इसे कर सकता है।  ऐसा इसलिए है क्योंकि योग में अन्य एक्सरसाइज शैली की तरह उछलना या कूदना नहीं होता है। 
  • यह आपके दिमाग के तनाव के साथ शरीर की मांसपेशियों केतनाव को भी कम करने में सहायक होता है। योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और आपके जॉइंट्स ज्यादा अच्छे ढंग से कार्य कर पाते है। 
किससे करें शुरुआत :
  • प्राणायाम के माध्यम से आप अपनी साँसों के तारतम्य को ठीक आकर सकते है।  आपको यकीं नहीं होगा मगर हम्मे से बहुत से ऐसे लोग है जो गलत ढंग इ सांस लेते है।  जिस कारण वे हमेशा एक तरह की थकान और दबाव महसूस करते है। प्राणायाम की मदद से इस समस्या से निपटा जा सकता है।  सबसे बड़ी बात है की इसे कोई भी आसानी से सिख सकता है। 
ध्यान दे :

योग से बहुत से लाभ मिल सकते है मगर केवल तब जब आप इसे सही ढंग से करें।  गलत तरीके से किये गए योग आपके शरीर को नुकसान पंहुचा सकते है। इसलिए शुरुआत में किसी प्रशिक्षित की मदद ले। उसके बाद आप स्वयं इसे कर सकते है।

हमें उम्मीद है की आप योग क्र अपने दिमाग के तनाव का मुकाबला करने में सफल रहेंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें