गुरुवार, 17 अक्तूबर 2013

बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती

हमारे शरीर का आधार पैर होते हैं। और हम सभी चाहे बात पैरों के स्वास्थ्य की हो या फिर पैरों की खूबसूरती की, हम दोनों को ही बखूबी नजरंदाज करने में माहिर होते है। मगर पैरों की देखभाल करना इतना भी मुश्किल नही है. आइये आज हम जानते है की कैसे आप अपने पैरों को खुबसूरत बना सकते है। 

सबसे पहले पैरों की साफ़ सफाई को महत्त्व दे। याद रहे कोई भी चीज़ तभी खुबसूरत बनती है जब वह साफ़ हो। इसलिए पैरों का साफ़ रखें। इसके लिए आप हर 15 दिन में एक बार पेडीक्योर करा सकते है। आप चाहे तो आप घर पर भी नियमित रूप से नहाते समय  भी अपने पैरों को साफ़ कर सकते है। 

  • सप्ताह में दो बार अपने पैरों को बॉडी स्क्रब से साफ़ करें। आप चाहे तो आप बाज़ार में मिलने वाले फुट स्क्रब का भी प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो आप घर में भी स्क्रब बना सकते है। आटे के चोकर में थोडा सा कच्चा दूध मिला कर उससे पैरों को साफ़ कर सकते है। या फिर आप चीनी में थोडा सा गुलाब जल और नीबू का रस डाल कर बने मिश्रण से पैरों को साफ़ कर सकते है। इस मिश्रण को हलके हाथो से मलना है। 
  • पैरों पर जमी गंदगी को रोज फुट क्लीनर से साफ़ करें। 
  • रात में सोते समय पैरों पर फुट क्रीम लगाकर जुराब पहन कर सोयें। 
  • घर में नंगे पैर न घूमें। 
कैसे लगाये चार चाँद :

यह तो बात रही पैरों की साफ़-सफाई की। चलिए अब बात करते है कि कैसे आप अपने पैरों को सुंदर दिखा सकते है। 
  • अपने पैरों पर किसी अच्छे ब्रांड की नेल पोलिश लगाएं। नेल पोलिश के दो कोट अवश्य लगाये। इससे नेल पोलिश का रंग भी अच्चा दिखेगा और उसकी उम्र भी। 
  • आप नेलआर्ट सिर्फ हाथों के नाखुनो पर ही नहीं बल्कि अपने पैरों की उँगलियों पर भी कर सकते है। 
  • टो रिंग यानि बिछुआ आपके पैरों की सुन्दरता को और निखरेगा। बाज़ार में बहुत से आर्टिफीशियल टोरिंग मिलते है जिनके लिए आपको बहुत पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और यह ट्रेंडी भी होते है। 
  • टो रिंग की ही तरह आप स्टाइलिश पायल से भी अपने पैरों को खुबसूरत बना सकते है। 
  • अंत में एक सुन्दर और आरामदायक सैंडल आपके पैरों की खूबसूरती को पूरा करता है। 
उम्मीद है की आप भी अपने पैरों का पूरा ध्यान रखेंगे और अपने पैरों की खूबसूरती से दूसरों का ध्यान अपनी और खिचेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें