बुधवार, 6 मार्च 2013

फिट रहे, हेल्थ सप्लीमेंट्स के साथ

हम महिलाएं पेडीक्योर कराते है, पार्लर जाते है, घंटों का समय अपने आपको सुंदर बनाने के लिए बिताते है मगर एक जरुरी बात हमेशा भूल जाते है। शरीर का केवल बाहर से ख्याल रखने से किसी का भी शरीर स्वस्थ नहीं बनता है। शरीर तभी स्वस्थ रहता है जब वो अन्दर से मजबूत हो। इसके लिए पौष्टिक भोजन के अलावा हेल्थ सप्लीमेंटस लेने की जरुरत पड़ती है। आइये जानते है कि महिलाओ को सवास्थ रहने के लिए किन सप्लीमेंट्स की सबसे ज्यादा जरुरत रहती है और क्यूँ:

कैल्शियम : 

यह सभी के लिए जरुरी है। यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाये रखना चाहती है तो कैल्शियम का सेवन सही मात्रा में करना जरुरी है। याद रहे की पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंकाएं अधिक रहती है। इसलिए अपने भोजन में दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स को शामिल करें। साथ ही अपने डॉक्टर से परामर्श ले की आपको कितनी मात्रा में कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने की आवशकता है। 

फिश आयल :

हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने में फिश आयल मदद करता है। फिश आयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो की ह्रदय के लिए टॉनिक की तरह कार्य करता है। साथ ही यह सुजन को कम करने और दिमाग  को स्वस्थ बनाये रखता है।  इस सप्लीमेंट का सेवन गर्भवती महिलाए भी डॉक्टरी सलाह से कर सकती है। 

बी विटामिन्स :

बी विटामिन्स एक्टिव महिलाओं के लिए बेहद जरुरी है। बी विटामिन समूह के बी 6  और बी 12 ह्रदय को स्वस्थ बनाते है तो बायोटिन बालों को स्वस्थ बनाने का कार्य करती है। आप इन्हें खाद्य पदार्थ जैसे अनाज, फल, सब्जियां, दूध, मछली आदि प्राप्त कर सकते है। एक जरुरी बात अधिक आयु होने पर भोजन से विटामिन बी को अवशोषित करना थोडा मुश्किल हो जाता है इसलिए ज्यादा आयु की महिलाओं को बी विटामिन्स के सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। 


विटामिन डी :


आप सूर्य की रोशनी से इसे प्राप्त कर सकते है। साथ ही आप इसे दूध से भी प्राप्त कर सकते है। विटामिन डी जहाँ एक तरफ हड्डियों को मजबूत बनाता है वहीँ दूसरी ओर इसका सेवन करने से आपका शरीर खाए गए भोजन और सप्लीमेंट्स से ज्यादा मात्रा में कैल्शियम को अवशोषित कर पाता है। अगर आप दूध नहीं पीती है, या आपकी उम्र अधिक है या आप स्तनपान कराती है तो आपको विटामिन डी सप्प्लेंत का सेवन करना चाहिए।

कोएंजाइम क्यू 10 :

ये एक शक्तिशाली एंटी ओक्सिडेंट होता है। यह समय से पहले आये बुढ़ापे और ह्रदय रोगों से शरीर को बचाता है। जिन महिलाओं को ह्रदय रोग होने की आशंकाएं है या जो शुद्ध शाकाहारी है उन्हें इस सप्लीमेंट का सेवन करना चहिये। 

सप्लीमेंट्स खाने की जगह नहीं ले सकते है। मगर पोष्टिक भोजन के सेवन के साथ इनका सेवन आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए मददगार साबित होगा। 

* (किसी भी हेल्थ सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले.) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें