गुरुवार, 4 मार्च 2010

ओस्टियोपोरोसिस : साइलेंट किलर

ओस्टियोपोरोसिस के बारें में अपने कई बार सुना होगा। हम सभी जानते है कि बढती उम्र के साथ समस्या में हड्डियाँ कमजोर होती चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में हर आठ पुरुषों में से एक पुरुष को और तीन महिलाओं में से एक महिला को ओस्टियोपोरोसिस की समस्या है। यह आंकड़ा ही इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। आईये डॉ अम्बरीश मिथल, सीनियर कन्सलटेंट एंडोक्रिनोल्जिस्त, इन्द्रप्रस्थ अस्पताल, नई दिल्ली से इस विषय पर चर्चा करते है।

गार्डियन हेल्थ क्रोनिकल (जीएचसी) - ओस्टियोपोरोसिस क्या है ?
डॉ मिथल - शरीर में विटामिन डी के स्तर के कम होने पर और सही मात्रामें विटामिन सी का सेवन न करने के कारण बोने डेंसिटी कम होने लगती है जिसका परिणाम हड्डियों के कमजोर होने के रूप में दिखाई देता है। भारतियों में बोन डेंसिटी कम होने के कारण यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

जीएचसी - ओस्टियोपोरोसिस को साइलेंट किलर क्यूँ कहा जाता है?
डॉ मिथल - अक्सर हमें इस समस्या के होने का प्या शुरुआत में नहीं चल पता है। जब आपकी हड्डियों में फ्रेक्चर देखने को मिलता है तभी जाकर इस बात का पता चल पता है कि व्यक्ति ओस्टियोपोरोसिस कि समस्या का शिकार हो रहा है। यहीं कारण है कि ओस्टियोपोरोसिस को साइलेंट किलर कहा जाता है।

जीएचसी - क्या ओस्टियोपोरोसिस गंभीर समस्या है?

डॉ मिथल - हाँ, ओस्टियोपोरोसिस को गंभीरता से लेना बहुत जरुरी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हर साल मरने वाले लोगों में से २०% तक लोगों के मरने का कारण ओस्टियोपोरोसिस होता है।

जीएचसी - क्या मीनूपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में हड्डियाँ कमजोर होती चली जाती है?
डॉ मिथल - हाँ, यह बिलकुल सही है। मीनूपॉज के बाद महिलाओं के बोन मास इंडेक्स तेजी से कम होने लगता है। मीनूपॉज की आयु में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता चला जाता है, जिस कारण महिलाओं के इस उम्र के बाद इस समस्या से ग्रस्त होने की आशंकाएं बढ़ जाती है।

जीएचसी - हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए कों से चीजे जरुरी होती है?
डॉ मिथल - हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए तीन चीजे बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं - केल्शियम, विटामिन डी और व्यायाम। विटामिन डी की प्राप्ति आप सूरज की रोशनी से प्राप्त कर सकते है। मगर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों में ८०प्रतिशत तक लोगों में विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है। विटामिन सी के लिए आप खट्टे फलों को खाएं, साथ ही दही का सेवन करें। दही में दूध की तुलना में अधिक केल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। व्यायाम में आप वेट बियरिंग व्यायाम करें, जैसे - रस्सी कूदना, वाक पर जाना।

जीएचसी - ओस्टियोपोरोसिस का पता करने के लिए किन टेस्ट की मदद लेनी चाहिए?
डॉ मिथल - बोन डेंसिटी टेस्ट के माध्यम से ओस्टियोपोरोसिस की समस्या के होने का पता लगाया जा सकता है और बचाव के कदम उठायें जा सकते है। महिलाओं को मीनूपॉज की आयु में बोन डेंसिटी का टेस्ट करना जरूरी होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें