बुधवार, 29 मई 2013

खतरनाक है पैसिव स्मोकिंग

सिगरेट जितना उसे पीने वाले को नुकसान पहुचाती है उतना ही उस सिगरेट के धुएं को साँस के जरिये अपने शरीर के भीतर ले जाने वाले को। इसलिए यदि आप सिगरेट नहीं भी पीते है मगर आपके करीबी इससे पीते  है तो आप  स्वस्थ नहीं रह सकते। आइये जानते है कैसे :

क्या है पैसिव स्मोकिंग:

जब आप स्वयं सिगरेट, सिगार या अन्य नहीं पीते है मगर नियमित रूप से उसके धुएं के सम्पर्क में रहते है तो इसका अर्थ हुआ की आप पैसिव स्मोकिंग कर रहे है। इसे सेकंड हैण्ड स्मोक भी कहा जाता है और यह उतना ही खतरनाक होता है जितना सिगरेट पीना। 

क्यों है खतरनाक :

यदि आप सिगरेट नहीं भी पीते है मगर नियमित रूप से इसके धुएं  के संपर्क में रहते है तो आपके शरीर में भी निकोटिन और अन्य  विषैले पदार्थ चले जाते है। जोकि आपके शरीर को उतना ही गंभीर रूप से नुकसान  पहुचाते है जितना की एक सिगरेट पीने वाले को। पैसिव स्मोकिंग के कारण आप बहुत सी स्वस्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते है, जैसे - 
  • लंग कैंसर 
  • ह्रदय रोग 
  • अस्थमा 
  • निमोनिया 
  • आँख और नाक सम्बन्धी 
किसके लिए है बचाव जरुरी:

वैसे तो हम सभी को सिगरेट आदि से बाख के रहना चाहिए मगर गर्भवती महिलाओं और बच्चो को इससे बचा बेहद जरुरी है। गर्भवती महिला जो लगातार सिगरेट आदि के धुएं के संपर्क में रहती है उसे बहुत सी अम्सस्याओं को सामना करना पद सकता है। कई बार पैसिव स्मोकिंग  गर्भपात या जन्म के समय शिशु का वजन कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
इसके आलावा छोटे बच्चों को लगातार इसके संपर्क में रहने पर लंग, नाक, गले और ह्रदय सम्बन्धी समस्याओं का सामना कम उम्र में ही करना पड़ सकता है। साथ ही सिगरेट आदि बचे के मानसिक और भावनात्मक विआस को भी बाधित करता है। 

कैसे करें बचाव :

आप पैसिव स्मोकिंग से बचने के लिए प्रयास कर सकते है जैसे - 
  • सबसे पहले अपने घर के भीतर सिगरेट पीने की अनुमति न दे। यदि किसी को सिगरेट पीनी ही हो तो घर से बाहर या छत पर इसका सेवन करें। 
  • घर के बाहर यदि कोई आपके सामने सिगरेट पीयें तो उसे ऐसा करने से मना करें।
  • अपने बच्चों को जहाँ तक संभव हो इसके सम्पर्क में आने से बचाएं।
यदि आप चाहते है की आपके बच्चे पैसिव स्मोकिंग से बचे तो इसकी शुरुआ अपने घर से करें। यदि आपका कोई करीबी इसका सेवा करता है तो उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि आने वाला भविष्य स्वाच और साफ़ बन सकें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें