सोमवार, 3 जून 2013

हीट स्ट्रोक : क्या खाएं

गर्मियां अपने शुमार पर है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलने की हिम्मत करना सबके बस की बात नहीं है। पर कई बार जरुरत पड़ने पर घर से बाहर निकल का दिन की तेज़ धुप से दो-दो हाथ करने ही पड़ते है। तेज़ धूप  न सिर्फ आपकी स्किन को बल्कि आपके शरीर को भीतर से भी नुकसान पंहुचा सकती है। आज हम गर्मियों के मौसम में होने वाली आम समस्या हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या खाएं इस पर चर्चा करेंगे।

हम सभी जानते है की हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना हमारे शरीर के तापमान को कण्ट्रोल करने में हमारी मदद करता है। मगर जब हमारा शरीर ऐसा करने में असफल हो जाता है तब हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की समस्या जन्म लेती है। आइये जानते है की कैसे आप इससे बच सकते है।

  • तरल पदार्थो का सेवन खूब करें। मगर कैफीन युक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचे। इनका सेवन करने यूरिन तो बार-बार पास होगा मगर शरीर से पसीना कम आएगा। जबकि अन्य  तरल पदार्थ जैसे पानी, निम्बू पानी यह आपके शरीर को भीतर से साफ़ करते है और गर्मी और धूप  से पहुचे नुकसान को भी दूर करते है। 
  • हाई प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें। और जो लोग यह मानते है की गर्मी में अंडा या मांस खाने से गर्मी होती है वे गलत सोचते है। इसलिए हाई प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।
  • अपने भोजन में प्याज को शामिल करें। प्याज में तंडक देने का गुण होता है। इसलिए प्याज का सेवन करें और अपने शरीर को ठंडक दे। 
  • इन सबके अलावा उन् फलों का सेवन करें जिनमे पानी की मात्र अधिक हो। जैसे- तरबूज, खरबूज, निम्बू, नारियल पानी, अंगूर, आम, आमला, पुदीना आदि. यह शरीर को भीतर से ठंडक देने में आपकी मदद करेंगे। 
जरुरी बात :
  • धूप में कम से कम निकले और जितना संभव हो अपने शरीर में पानी मी मात्रा को संतुलित रखें। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें