बुधवार, 25 जुलाई 2012

गर्मी में शाकाहर अपनायें सेहत बनायें।


गर्मिर्यों और बरासात के मौसम में अक्सर लोग पेट की बीमारियों की शिकायत करते हैं, खासकरके नाॅनवेज खाने वाले लोग। क्योंकि गर्मियों में अक्सर डाइजेस्टिव समस्याए पैदा हो जाती हैं। तो फिर क्यों ना ऐसे में नाॅनवेज खाने से कोताही बर्ती जाये। ऐसे में शाकाहारी भोजन को अधिक प्राथमिकता दें। इससे आपको उचित मात्रा में पोषक तत्व तो मिलेंगे ही आप गर्मियों के मौसम में होने वाली पेट की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। तो आइए जाने कैसे शाकाहरी भोजन, गर्मियों और बरसात के मौसम में लाभकारी होता है और कैसे आप खुद को इस मौसम में सेहतमंद बनाये रखेंगे।
एलएलएम अस्पताल के डाइटीशियन डाॅ. अनिल गर्ग बताते हैं कि शाकाहारी भोजन में कई तरह के पोषक तत्व मिलते है इसके अलावा यह आपको चुस्त दुरुस्त भी रखता है। शाकाहारी भोजन में कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। ऐसा नहीं है कि मांसाहारी ज्यादा ताकतवर होते हैं, जो तत्व उन्हें मांस से मिलते हैं, वे ही तत्व शाकाहारियों को शाक-सब्जियों मिल सकते हैं। मांसाहारियों को मछली, मांस और अंडे से मिलने वाला प्रोटीन शाकाहारियों को सब्जियों व वनस्पति से आसानी से प्राप्त होता है। मानव शरीर के कार्य करने के लिए ऐसा कोई पौष्टिक तत्व नहीं है, जो शाकाहारी भोजन से प्राप्त नहीं किया जा सकता।

प्राकृतिक है शाकाहारी भोजन

शाकाहारी भोजन व्यक्ति को तन और मन से स्वस्थ रखता है। शाकाहारी भोजन में खनिज पदार्थ, प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड और विटामिन सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व प्राकृतिक रुप से शाकाहारी भोजन में मिलते हैं इसलिए यह आपके शरीर स्वस्थ्य रखता है।

बीमारियों से बचाता है शाकाहारी भोजन

शाकाहारी भोजन में हृदयरोग, कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द व अन्य कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती है। जो लोग ज्यादा सब्जियों का सेवन करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है क्योंकि शाकाहारी भोजन से मिलने वाले प्रोटीन में एमीनो एसिड पाया जाता है। यह शरीर में जाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। सब्जियों में एमीनो एसिड के साथ-साथ मैग्नेशियम भी पाया जाता है। यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। जबकि मांस से मिलने वाले प्रोटीन में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है।

शाकाहारी भोजन के फायदे

शाकाहारी भोजन पचने में आसान होता है। इसके अलावा मांसाहारी भोजन को पचने में बहुत अधिक समय लगता है।

सब्जियों में मिलने वाले प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और वसा अनेक बीमारियों से बचाते हैं।
साथ ही विटामिन, एंटीऑक्सीडेन्ट, अमीनो एसिड आदि जैसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के बचाव में सहायक होते हैं।

शाकाहारी भोजन में फायबर भी अधिक मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया में सहायक होते हैं।

शाकाहारियों में हृदय को रक्त भेजने वाली धमनियों से संबंधित बीमारी की संभावना कम होती है। क्योंकि काॅलेस्ट्रोल बनने की संभावना बहुत कम होती है।

फेफड़ों और बड़ी आंत का कैंसर शाकाहारियों में कम होता है। इसका कारण यह होता है कि शाकाहारी रेशायुक्त फल और सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक वनस्पति आधारित भोजन करने वालों में स्तन कैंसर होने की संभावना कम होती है क्योंकि शाकाहारियों में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होती है।

शाकाहारी भोजन गुर्दे से संबंधित रोगों की रोकथाम में सहायक हो सकता है।

वनस्पतियों में पाए जाने वाले कुछ प्रोटीन जीवित रहने की संभावना बढ़ाते हैं। क्योंकि इनमें अधिक एंटिआॅक्सीडेंट होते हैं। जो सेल्स के आॅक्सीडेशन को रोकते हैं। इससे सेल्स की उम्र बढ़ती है।

जब शाकाहारी भोजन से शरीर को सारे पोषक तत्व मिल जाते हो और गर्मियों के मौसम में कोई पाचन संबंधित समस्या भी ना हो तो फिर ऐसे में क्यों ना शाकाहारी भोजन की ओर रूख किया जाये।

1 टिप्पणी:

  1. MUJE AAPKA YE SEHAT GYAAN BAHUT HI PASAND AAYA LAKING MUJE PICHLE 9 YEAR SE KAM NEEND KI PROBLEM HAI KYO KI 12TH CLASS MAIN ME RAAT KO UTH UTH KE PADH TA THA AUR KAM NIND LETA THA ISLIYE MERI NIND 3 HOURS FIX HO GAYI. AUR AB MERE SAR ME DARD RAHETA HAI KRIPYA KOI UPAAYE BATAAYEIN


    THANK YOU

    AAP KA PAATHAK

    MANISH MATHUR

    जवाब देंहटाएं