सोमवार, 26 अप्रैल 2010

अब स्नैकिंग से डर कैसा ?


सुबह का नाश्ता कर लिया था और दिन के खाने में अभी बहुत टाइम है, ऐसे में भूख लग जाये तब क्या करें? अब भूख लगी है तो उसे दूर तो करना ही है। क्यों न चिप्स या बिस्किट खा लिया जाये। इससे भूख कुछ देर के लिए शांत भी होगी और मजेदार स्वाद का आनंद भी मिलेगा।

हालांकि ऐसा करने से पेट को राहत तो मिल जाती है मगर आपके शरीर को बिना बात के बहुत सी कैलरी और फैट्स से दो-दो हाथ करने पड़ जाते है। जबकि हम सभी स्नैकिंग के इन अनहैल्दी विकल्पों की जगह बड़ी ही आसानी से हैल्दी विकल्पों को स्थान दे सकते है।

स्नैक्स न केवल पेट की भूख को दूर करता है बल्कि यह शरीर के गिरे हुए शक्ति के स्तर को भी बढ़ाने में मदद करता है। आइये कुछ हैल्दी स्नैक्स के बारें में जानते है।

मिक्स नट्स :-

मिक्स नट्स, हैल्दी स्नैक्स के लिए सबसे अच्छे विकल्प है। मिक्स नट्स में आप बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट आदि को मिला सकते है। इससे शरीर में शक्ति का भी संचार होगा और इसका सेवन करने के बाद पेट को इसे पचाने में समय लगता है जिस कारण आपको पेट के भरे होने का अहसास भी रहता है।

पॉप कोर्न :-

पॉप कोर्न जैसा कोई स्नैक्स हो ही नहीं sakta है। पॉप कोर्न में फायबर होता है और इसमें कैलरी फैट्स बहुत कम होता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण यह डायटिंग करने वालों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इसका सेवन कर आपको पेट भरे होने का अहसास रहता है और इसे स्नैक्स के तौर पर खाना भी लाभकारी है। मगर पॉप कोर्न की कैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आपे उसमें किन पदार्थों को मिलाया है। यदि आप उसमें बटर मिलाएं है तो इसकी कैलोरी बढ़ना लाजमी है।

सेब :-

सेब एक ऐसा फल है जिसे आप कहीं भी बैठकर खा सकते है। फिर चाहे जगह आपका ऑफिस हो या फॉर बस। इसके अलावा हर रोज एक सेब को खाने से आप आसानी से डॉक्टर को दूर भगा सकते है। स्नैक्स के तौर पर सेब को खाने से न केवल बेसमय लगी भूख को दूर किया जा सकता है बल्कि आप दिनभर पांच बार फलों के खाने के नियम को भी आसानी से पूरा कर सकते है।

केला :-

केले में ९० प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

दही :-

गर्मियों के इस मौसम में दही से बेहतर कोई स्नैक्स हो ही नही सकता है। दही से आपको कैल्शियम के अलावा अन्य पौष्टिक तत्वों की भी प्राप्ति होगी। साथ ही इसका रिफ्रेशिंग स्वाद आपके शरीर को तरोताजा करने में मदद करेंगे। आप चाहे तो आप इसमें फलों को काट कर मिलाकर भी चने और मटर सकते है।

अंडे :-

उबले अंडे काले थोड़ी सी चने मिर्च और नमक डालकर खाया जा सकता है। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा, जिसकी मदद इंक आपके शरीर में शक्ति का हो होगा।

चने और मटर : -

काले भुने चने और हरे सूखे मटर भी हैल्दी स्नैकिंग में मदद कर सकते है। इनका स्वाद भी अच्छा होता है और यह पौष्टिक भी होते है। इन्हें आप पौष्टिक क्रेकर्स के तौर पर खा सकते है।

उबला आलू : -

कहते है आलू मोटापे को बढ़ता है। मगर उबला आलू आपको मोटापे की समस्या को दूर कर सकता है। बस उबले आलू में थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर डाले और थोडा सा नींबू का रस। नींबू का रस डालने के बाद उबले आलू का पाचन धीमा हो जाता है। जिसके कारण आपको बार-बार लगने वाली भूख से बचा जा सकता है।

खाने के बीच के अंतरालों में भूख लगना सामान्य है इसलिए स्नैकिंग करना भी सामान्य है। मगर स्नैकिंग करने से पहले एक बार इस बात पर भी गौर कर लें कि आपको लगी भूख वाकई में भूख है या फिर केवल आपके मन में स्वादिष्ट भोजन खाने की भूख है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें