बुधवार, 17 सितंबर 2014

रामदाना: परफेक्ट व्रत आहार

रामदाना फलाहार में आता है। और यहीं कारण है कि व्रत में इसका सेवन कई प्रकार से किया जाता है।  आइयें आज हम व्रत में किन किन रूप में हम रामदाने का से सेवन कर सकते है ,इस पर एक नजर डालते है। 
 
रामदाना लड्डू :
 
सामान्यतौर पर रामदाना के लड्डू बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाते है।  मगर यदि आप चाहें तो आप इन्हे घर पर भी आसानी से बना सकते है। 
 
सामग्री : 1 कप रामदाना, 1 कप गुड , 2-3 चम्मच घी, किशमिश - काजू 2 -2 चम्मच। 
 
विधि : रामदाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में कढ़ाई में डालकर भून ले। अब इसे छन्नी से चन ले।  अब एक कढ़ाई में 2 चम्म्च घी ले। घी पिघलने पर उसमे गुड़ मिला ले। इसमें दो चम्मच पानी डाल ले। जब गुड़ पिघल कर झाग देने लगे तो समझ ले चाशनी तैयार है।  इसे छान ले। अब इसमें फुले हुए रामदाना और सभी मेवों को डालकर अच्छे से मिला ले। हाथ में थोड़ा सा पानी लगा कर इसके लड्डू बनाये और ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में रख ले। 
 
इसी तरह आप रामदाना की पट्टी भी बना सकती है।  तैयार मिश्रण को घी लगी थाली में सेट कर ले। और चाकू से इसे काट ले। ठंडा होने पर चाकू के मदद से थाली में से इसे निकाल ले. 
 
रामदाना की खीर :
 
रामदाने की खीर का सेवन करने से आपको पेट भरे होने का अहसास रहता है। 
 
सामग्री : 1 कप रामदाना, 4 कप दूध। 
 
विधि : रामदाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में कढ़ाई में डालकर भून ले।  अब इस छन्नी से छान ले। अब एक पतीले में दूध को गर्म करें। दूध उबलने पर इसमें भुने रामदाना को दाल कर थोड़ा पकाएं।  जब रामदाना फूल जाये तो आंच बंद कर इसमें थोड़ी सी चीनी मिला कर इसे ढक दे। थोड़ा सा ठंडा होने पर खाएं।  आप चाहे तो आप इसमें खाते समय बारीक़ कटा हुआ केला भी डाल सकती है। 
 
 
रामदाना कटलेट :
 
सामग्री : 1 कप रामदाना , 2 कप मसले उबले आलू , आधा कप उबले मटर, आधा कप उबली हुई गाजर , धनिया पत्ती, हरी मिर्च, काली मिर्च , घी - तलने के लिए, सेंधा नमक - स्वादानुसार। 
 
विधि : सभी सामग्री को मिला ले. इससे बने मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना ले. तेल गर्म करें और इसे अच्छे से ताल ले।  आप इसे टमाटर की चटनी के साथ खा सकते है। 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें