बुधवार, 2 जुलाई 2014

बच्चे और ग्रोइंग पेन

अक्सर कई बच्चे रात के समय पैर दर्द की परेशानी की शिकायत करते है की उनके पैर में दर्द हो रहा है। बच्चों में पैर दर्द की यह शिकायत सामान्य होती है। मगर यह समस्या क्या है और कैसे इस समस्या से कैसे निपटा जाएँ , आइयें जानते है। 

क्या है यह समस्या :

ग्रोइंग पैन किसी प्रकार की बीमारी नहीं है मगर इसके बावजूद इसके कारण बच्चे को असहनीय दर्द को झेलना पड़ता है।  इसके लिए आपको अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।  शाम या रात में सोने से पहले होने वाले पैरों का यह दर्द हड्डियों की बजाय मांसपेशियों में होता है।  इसका कारण दिन भर बच्चों की भाग दौड़ और उछाल कूद है। जब शाम को या सोते समय जब मांसपेशियां की गतिविधियाँ बंद होती है तब पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है।

कैसे निपटे :
  • पैरों की मालिश से आराम मिल सकता है। 
  • हीटिंग पैड से आराम मिल सकता है 
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से आराम मिल सकता है। 

मांसपेशियों के अत्यधिक प्रयोग के कारण होने वाले पैरों के इस दर्द से परेशान न हो मगर यदि आपके बच्चे के पैर लाल या सूजन से भरे दिखाई  डॉक्टर की मदद अवश्य ले। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें