गुरुवार, 10 जुलाई 2014

मानसून : क्या सोचे खरीदने से पहले

मानसून का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है।  उतना ही यह पेट को परेशान करने वाला भी बन सकता है।  इसलिए इस मौसम में खाने के किसी भी आइटम को खरीदने से पहले सोच अवश्य ले। आपका यह कदम आपको फिट रखने में मदद करेगा। 
  • हरी सब्जी : अगर आप हरे पत्तेदार सब्जी खाने के शौकीन है तो बारिश का यह मौसम आपको इसमें परेशान कर सकता है। हरे पत्तेदार सब्जियों  की  जड़ों को जमीं से उखाड़ कर बेचा जाता है।  मानसून के महीने में मिटटी के गीले होने के कारण इसकी जड़ों में मिटटी  चिपकी रह जाती है।  जिसे ठीक से साफ़ न करने के कारण आपके पेट में बहुत से इन्फेक्शन हो सकते है। इसलिए या तो इनका सेवन करने से बचे या फिर इन्हे अच्छे से धोने के बाद ही इनका सेवन करें। 
  • चाट पकौड़ी : यह आपके पेट के दुश्मन बन सकते है यदि आप स्वछता के नियमों का पालन ठीक से नहीं करते है।  अगर मानसून के मौसम में ऐसा कुछ खाना हो तो इन्हे घर में ही तैयार कराये ताकि आपका दिल और पेट दोनों खुश रह सकें। 
  • जूस : बाहर का जूस इस मौसम में पीने से बचें।  ठेलों या जूस की दुकानों में निकलने वाले जूस से बचे।  स्वछता के नियम न मानने पर यह इन्फेक्शन को बढ़ावा दे सकते है। 
  •  इसके अलावा पहले से कटे फलों का भी सेवन करने से बचे। 
सफाई के नियमों का पालन करें और इन्ही नियमों का पालन करने वाली जगहों पर ही खाना खाए ताकि आप स्वस्थ मानसून का आनंद ले सकें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें