मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

मैनेज करें अपना टाइम

टाइम की कमी का गाना हम सभी गाते है। मगर क्या वाकई में केवल टाइम की कमी के कारण ही आप काम पूरे नहीं हो पाते है या फिर आप समय पर काम नहीं करते है इसलिए आपके पास टाइम की कमी है। "टाइम मैनेजमेंट" एक ऐसा उपाय है जिसके दम पर आप बहुत कुछ कर सकते है। आइये जानते है कि टाइम मैनेजमेंट क्या है और यह कैसे लाभकारी साबित हो सकता है। 
 
टाइम मैनेजमेंट का अर्थ है अपने टाइम को मैनेज करना। यानि अपने समय को इस तरह से बाँटना ताकि आपके सभी कामों को समय मिल सके और आप समय पर अपने काम पूरे कर सके। सभी के पास केवल 24 घंटे ही होते है जिन्हे यदि ठीक से बांटा जाएँ तो आप समय रहते सब काम कर सकते है। 
 
कैसे करें टाइम मैनेज :
 
  • प्राथमिकता को समझे 
अपनी प्राथमिकताओं को समझे। यदि आपको अपनी प्राथमिकताओं का ज्ञान हो जायेगा तो आप उन् चीजों में समय बर्बाद नहीं करेंगे जिन्हें आप बाद में भी कर सकते है। इसलिए अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एक लिस्ट तैयार करें। अब जिस काम को कैनरा सबसे ज्यादा जरुरी है उसे सबसे पहले करे और जिसका महत्त्व सबसे कम है उसे सबसे बाद में।  ऐसा करने पर आप उन् कामों को पूरा समय दे पाएंगे जिन कामों को आपको देना चाहिए। 
 
  • अपनी क्षमता को समझे 
लिस्ट को बनाते समय इस बात का ध्यान रखे कि आप वास्तविकता को ध्यान में रखे और उसके अनुसार ही अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। जिसे यदि आपको यह लगता है कि आप कोई काम 30 मिनट में कर सकते है तो लिस्ट में उस कम को 45 मिनट का समय दे। 30 मिनट में होने वाले काम को यदि आप 15 या फिर 20 मिनट का समय देंगे तो आप खभी भी अपने द्वारा बनायीं गयी लिस्ट को पूरा नहीं कर पाएंगे। 
 
 
लाभ :
  • काम समय पर पूरे होंगे। 
  • तनाव भरी परिस्थितियों में आने से बच जायेंगे। 
  • आपको इस बात की जानकारी भी मिलती रहेगी कि आप अपने काम को कितने समय और कितनी निपुणता के साथ कर पाते है। 
  • टाइम मैनेजमेंट से काम पूरा करने पर आपको संतुष्टि मिलेगी और आपको एक ख़ुशी मिलेगी। तनाव कम होगा और स्वस्थ रहेंगे। 
टाइम मैनेजमेंट के नियम को अपनाएं और स्वस्थ बन जाएँ। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें