गुरुवार, 28 नवंबर 2013

हेल्थ स्क्रीनिंग : नया स्वास्थ्य मन्त्र

हम सभी तब तक किसी भी स्वास्थ्य समस्या को गम्भीरता से नहीं लेते है जबतक स्थिति गम्भीर न हो जाएँ। मगर आप चाहे तो जरा सी जागरूकता और अपने आप से एक वायदा कर आप स्वस्थ रह सकते है। हेल्थ स्क्रीनिंग की मदद से आप बहुत सी स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर सकते है। आइये आज हम जानने का प्रयास करते है कि कैसे हेल्थ स्क्रीनिंग हमें स्वस्थ रख सकती है। 
  • सामान्य हेल्थ चेकअप्स, आपको बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को उसके शुरूआती दौर में ही पकड़ने में मदद करते है। इससे बहुत सी समस्याओं का पता पहले ही चल जाता है जिस कारण उस समस्या का इलाज समस्या के बढ़ने से पहले ही शुरू हो जाता है। 
  • कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी बहुत सी समस्याओं का जन्म होता है। यदि आप नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग कराते है तो आप इस स्थिति से भी निपट सकते है। हेल्थ टेस्ट की रिपोर्ट्स आपके डॉक्टर को इस बात की जानकारी देने में सहायता करेगी कि आपके डॉक्टर को आपको कौन से हेल्थ सप्लीमेंट्स देने है और कौन से नहीं। 
  • यह हेल्थ स्क्रीनिंग्स आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने में मदद करते है। कई बार कुछ स्वस्थ समस्याएं जैसे कैंसर आदि का शिकार होने पर रोगी अक्सर टूट जाते है। मगर यदि आप नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग कराते है तो आपको समस्या का पता समय रहते चल जाता है और दूसरा यह आपको मानसिक रूप से भी इस स्वास्थ्य समस्या से लड़ने में मदद करता है। 
महवपूर्ण बात :
  • यह जरुरी नहीं है कि आपको रुटीन हेल्थ स्क्रीनिंग से सभी समस्याओं को पता शुरूआती दौर में ही लगे। कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी भी होती है जो अचानक से गम्भीर स्थिति को जन्म दे दे जैसे - हार्ट अटैक आदि। पर फिर भी यह आपको आपके भविष्य को स्वस्थ बनाये रखने में काफी कारगर है। 
हमें उम्मीद है कि आप भी नये साल से एक नयी शुरआत करेंगे और अपने शरीर और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें