रविवार, 2 मई 2010

सर्फ करें, स्वस्थ रहें


इन्टरनेट हम सभी के जीवन का हिस्सा बन गया है। इन्टरनेट के माध्यम से आप हर विषय पर बहुत सारी जानकारी पा सकते है। जानकारी का भण्डार इन्टरनेट पर सर्फिंग करना आपकी सेहत को भी लाभ देता है। अगर आपको यकीन नहीं होता है तो आईये जानते है इस लेख में।

आज दुनिया एक कंप्यूटर के भीतर समा कर रह गयी है। कंप्यूटर के प्रयोग का यह हल है की अब कंप्यूटर ऑफिस और साइबर कैफे से घर के बेडरूम तक आ गया है। हाई टेक मोबाइल फोन ने तो इन्टरनेट को मोबाइल के फंक्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। इन्टरनेट न सिर्फ आपको अपने दूर दूर बैठे दोस्तों से जुड़े रहने में मदद करता है बल्कि यह आपको बहुत सी जानकारियाँ भी उपलब्ध करता है। खेल, फैशन, बॉलीवुड, आदि किसी भी विषय की सर्फ़ सर्फ़ करने हो तो आप उसे आसानी से बिना मेहनत के सर्च की जाने वाली जानकारी को लिखना है और एंटर कर जाना है। बस उसके baad आपके पास बहुत सारी इन्फोर्मेशन एक साथ एक ही पेज पर मिल जाती है।

वैसे इन्टरनेट सर्फिंग आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। आपको यकीन नहीं हो रहा है न, मगर यह sach है। आईये जानते है कैसे : -
दिमाग को दुरुस्त बनाता है :-
यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया में किये गए एक अध्ययन से पता चला है कि इन्टरनेट सर्फ करने से दिमाग दुरुस्त रहता है। यह आपके दिमाग को एक्टिव बनाता है। साथ ही सर्फिंग के दौरान दिमाग में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। इसलिए मिडल एज और बढ़ती उम्र में इन्टरनेट सर्फ करने से दिमाग स्वस्थ बनता है और बढ़ती उम्र का प्रभाव दिमाग पर कम पड़ता है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता :-
इन्टरनेट सर्फिंग करने से आपको ताजा जानकारी मिलती रहती है। यह ताजा जानकारी आपके ज्ञान को अपडेट करती रहती है। वैसे इन्टरनेट पर सर्फ की जाने वाली ज्यादातर जानकारियों में से हैल्थ यानि स्वास्थ्य के बारें में लोगो को सर्फ करना बहुत पसंद होता है। एक तरह से देखे तो यह सर्फिंग आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है। आपको इस बात का पता चलता रहता है कि यदि आप अपने स्वास्थ्य के लक्षणों को अनदेखा करते है तो उसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य को झेलना पड़ सकता है।
ज्ञान का विकास : -
जाहिर तौर पर यदि आपके घर पर इन्टरनेट है तो आप देश भर की जानकारियों को प्राप्त करते रहते है। न केवल समाचार बल्कि अलग- अलग विषयों पर जानकारी आपके ज्ञान का विकास करने में मदद करती है।

ख़ुशी देती है : -

आप सोच रहे होंगे भला इन्टरनेट आपको कैसे ख़ुशी दे सकता है? मगर इन्टरनेट आपकी ख़ुशी का एक महत्वपूर्ण कारण बन सकता है। इन्टरनेट पर खोले गए आपके पर्सनल अकाउंट, ऑरकुट, फेसबुक, ट्विटर जैसी कम्युनिटी चैटिंग साईट में आप अपने दोस्तों से बार्चित कर ख़ुशी पा सकते है। वैसे आप इनके माध्यम से नए दोस्त भी बना सकते है। अपनो के साथ चैटिंग करना या उनसे मेल के जरिये बातचीत आपको ख़ुशी देती है और आपको अपने दोस्तों से जुड़े रहने में मदद करती है।

किन बातों का ध्यान रखे :-

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते है ठीक उसी तरह से इन्टरनेट के भी दो पहलू है। जहाँ एक पहली यह बताता है कि इन्टरनेट खराब भी है।
  • इन्टरनेट का प्रयोग सावधानी के साथ करना चाहिए, विशेष तौर पर जब आपके घर पर बच्चे या टीनएजर हो तो आपको इसके प्रयोग पर ध्यान बहुत जरुरी है।
  • सबसे पहले कंप्यूटर जिसमे इन्टरनेट लगा हो उसे बच्चे के कमरें में न रखे। कई बार बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा की चीजो को समझने के लिए गलत साईट सर्फ कर सकते है। यह उन बच्चो के लिए गलत साईट सर्फ कर सकते है। ये उन बच्चों के मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है। इस समस्या से बचने के लिए इन्टरनेट ऐसे कमरें में लगाये जहाँ ये देखा जा सकें कि बच्चे नैट पर क्या सर्फ कर रहे है।
  • एडल्ट साईट को ब्लाक कर दे।
  • यदि आपको कोई अनजान व्यक्ति लगातार मेल लिखकर या चैट कर परेशान करें तो उसकी सूचना पुलिस को दें। अनजान व्यक्ति से चैटिंग आपको परेशानी में डाल सकती है।
  • किसी भी कम्युनिटी साईट पर अपनी असल फोटो या व्यक्तिगत जानकारी विस्तार में न दें। इन्टरनेट क्राइम बहुत बढ़ रहा है इसलिए आपको इसके प्रयोग में सावधानी बरतना बहुत जरुरी है।
  • याद रहें कि इन्टरनेट में हर विषय पर बहुत सी सूचनाएं उपलब्ध होती है मगर उसमें दी गयी हर सूचना पूरी तरह से ठीक हो यह जरुरी नही है। कई बार कुछ साईट पर दी गयी जानकारी ठीक नहीं होती है। इसलिए यदि आप स्वस्थ्य सम्बन्धी कोई जानकारी को सर्फ कर रहें है तो हर जानकारी को सही मानने की गलती न करें।

इन्टरनेट के माध्यम से आप बहुत सी जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है, मगर इसका प्रयोग सावधानी पूर्वक ही करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें