गुरुवार, 28 अगस्त 2014

डेट्स का हेल्दी जादू

पूजा पाठ हो या फिर कोई मिठाई, छुहारे का प्रयोग उसमे हमेशा होता है।  छुहारा न सिर्फ एक बेहतरीन मेवा है बल्कि यह भोजन के स्वाद को भी बढ़ता है।  इसका प्रयोग स्वाद और सेहत दोनों को ही बढ़ता है। आइयें विस्तार से जानते है :
 
प्रयोग :
 
आप छुहारे का प्रयोग कई तरह से कर सकते है।  जैसे - दूध या दही में मिला कर, सेवई या खीर या मिठाइयों में मिला कर या ऐसे भी आप इसे खा सकते है। 
 
लाभ :
  • सोल्युएबल फाइबर होने के कारण आपके पेट का पाचन तंत्र ठीक रहता है और आप कब्ज जैसी परेशानी से निजात पा सकते है।  आपको छुहारे को रात भर पानी में भिगो कर रखे और सुबह सुबह इसे खा ले। 
  • कुछ रिसर्च यह भी मानते है कि बढ़ती उम्र में इसका सेवन करने से बढ़ती उम्र में होने वाले दर्द और कमजोर हड्डियों की परेशानी से निजात मिल सकती है।  यह हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करते है। 
  • जिन्हे खून की कमी की परेशानी है उन्हें हर रोज इसका सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया की परेशानी से निजात मिल सकती है। 
  • अगर आप बहुत कमजोर और पतले है तो इसका सेवन करने से आपके वजन में सुधार आ सकता है। 
  • प्राकृतिक शुगर अधिक होने से कारण इसका प्रयोग एक एनर्जी बूस्टर के तौर पर किया जा सकता है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें