गुरुवार, 12 जून 2014

पापा को फिट बनाते पोषक तत्व

जून का महीना, हम सभी के पिताओं को समर्पित है।  आइये जानते है कि आपके पापा ऐसे कौन से पोषक तत्वों का सेवन करें जिनकी मदद से वे रहें एकदम फिट। 
 
ज्यादा कैलोरी :
 
हम सभी जानते है कि पुरुषों और महिलाओं के शरीर की बनावट अलग होती है।  पुरुषों का शरीर ज्यादा बड़ा या चौडा होता है और उसमे मांस काम होता है।  यहीं कारण है कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी की जरुरत पड़ती है।  मगर हाई फैट युक्त पदार्थों का सेवन करते समय उन्हें इस बात का ध्यान देना होगा कि वे अच्छे फैट का सेवन करें जैसे पौधों से मिलने वाले फैट जैसे की ओलिव आयल।  इसके आलावा वे नट्स का भी सेवन कर सकते है। 
 
 
प्रचुर फाइबर :
 
कैलोरी की ही तरह पुरुषों को फाइबर की भी ज्यादा जरुरत होती है। 
 
 
आयरन कम :
 
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को आयरन की मात्रा काम चाहिए होती है।  सामान्यतौर पर आयरन की अधिकता केवल खानपान से नहीं होती है मगर यदि आप गलत डाइट सप्लीमेंट का सेवन किया जाएँ तो आपके शरीर में इसकी अधिकता हो सकती है।  इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही डाइट सप्लीमेंट का सेवन करना चाहियें। 
 
अन्य बातें :
 
  • नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहें ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का पता शुरूआती दौर में ही लग जाएँ।
  • अपने बीपी और ब्लड शुगर की नियमित जांच करते रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें