गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

सावधानी भरे प्रीनेटल कदम

आजकल हम सभी चीजें प्लान करके ही करते है। जब यह रूल हम सभी चीजों पर लागू करते हैं तो फिर प्रेगनेंसी में क्यों नहीं। आइयें आज हम जानते है कि कैसे आप सावधानी भरे प्रीनेटल कदम उठा कर स्वस्थ प्रेगनेंसी का आनंद उठा सकती है। 
 
डॉक्टर से मिले :
 
जब भी आपको यह लगे कि अब आप परिवार को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है तो सबसे पहले डॉक्टर से जाकर मिले। आप उन्हें वर्त्तमान में आपके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारें में सही सही जानकारी दे। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताएं जाने वाले सभी बेसिक टेस्ट अवश्य करा ले। कई बार हमें इस बात कि जानकारी ही नही होती है कि हमें कोई हार्मोनल परेशानी है। इन टेस्ट के माध्यम से आपको इनकी सही जानकारी मिल जायेगी जिसका आप सही समय पर इलाज करा कर, एक स्वस्थ प्रेगनेंसी का मजा उठा सकते है। 
 
लाइफस्टाइल में सुधार :

अपनी खराब जीवनशैली में सुधार लाएं। एल्कोहल और धूम्रपान का सेवन करने से बचे। धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन गर्भावस्था में गर्भवती और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन पहले से ही करना बंद कर दे। 

पौष्टिक भोजन का सेवन करें :

पौष्टिक भोजन का सेवन सभी के लिए बेहद जरुरी है। प्राकृतिक रूप से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। और पोष्टिक भोजन गर्भस्थ शिशु और माँ दोनों के लिए ही आवश्यक है।

वजन नियंत्रित करें :

स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए बेहद जरुरी है कि वजन नियंत्रित रहें। अगर आपका वजन जयादा है तो अपने वजन को नियंत्रित करें। ताकि आप प्रेगनेंसी में बहुत अधिक वजन बढ़ने कि शिकायत से बच सकें।

प्रीनेटल विटामिन्स :

फोलिक एसिड के आलावा अन्य विटामिन्स का सेवन करें। मगर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले ले।

खुश रहें, नींद पूरी ले और तनाव को बाय बाय कहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें