गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

क्या बेहतर विकल्प हैं आर्गेनिक फ़ूड

पौष्टिक भोजन यानी स्वस्थ काया। मगर आजकल की इस मिलावट में शुद्ध व् पौष्टिक भोजन का मिल पाना आसान काम नहीं है। आर्गेनिक फ़ूड ने इस परेशानी को काफी हद तक दूर किया है। आइये आज इसी के बारें में कुछ बात करते है।

बाजार में आर्गेनिक फ़ूड की खूब धूम मची हुई है। पर क्या यह वाकई में यह पौष्टिक होते है? और क्या इनका नियमित सेवन करने से लाभ मिल सकता है ?आइये जानते है।

आर्गेनिक फ़ूड है क्या :

आर्गेनिक फ़ूड उन्हें कहते है जिन्हे उगाते समय किसी प्रकार के पेस्टीसाइड  या कोई अन्य केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया हो। किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग न होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते है।

कितने है लाभकारी :

आर्गेनिक फ़ूड स्वास्थ्यकारी है या नहीं, इस पर एक विवाद चल रहा है। पर अगर आप देखे तो इस बात को नकार नहीं जा सकता है कि यह आर्गेनिक फ़ूड स्वास्थ्यकारी है। आज जिस तरह की खेती हो रही है उसमें तरह तरह के पेस्टीसाइड और केमिकल का प्रयोग हो रहा है। और यह केमिकल फलों और सब्जियों के भीतर तक चले जाते है, जिनका सेवन करने पर यह केमिकल सीधे हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते है।
मगर आर्गेनिक फ़ूड में इनका प्रयोग न होने के कारण पेस्टीसाइड का शरीर के भीतर जाने के खतरा ही नहीं होता है। 

पर आर्गेनिक फ़ूड पूरी तरह से केमिकल से बच नही पाते है। इसका कारण है वो खेत जिन पर आर्गेनिक खेती हो रही है। आर्गेनिक खेती में किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं होता है मगर यह सम्भव है कि जिस खेत में खेती हो रही है हो सकता है उसकी मिटटी में पेस्टीसाइड या केमिकल हो। अगर ऐसा है तो उन् केमिकल का फलों व् सब्जियों में आना स्वाभाविक है। फिर भी आर्गेनिक फ़ूड में आधुनिक तकनीक से की गयी खेती से कहीं कम मात्रा में पेस्टीसाइड और केमिकल होते है।

इन सबके अलावा आर्गेनिक फ़ूड में पोषक तत्वों की मात्रा सामान्य खेती से कहीं अधिक होती है। आर्गेनिक फ़ूड में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व सामान्य खेती से कहीं अधिक होते है। साथ ही यह वातावरण के लिए भी अच्छे होते है।

आर्गेनिक फ़ूड स्वास्थ्यकारी तो है मगर इनकी कीमत समय से कहीं आधिक होती है। जोकि आपके घर के बजट को थोडा सा हिला सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें