गुरुवार, 18 दिसंबर 2014

गुड़ की गर्माहट

अक्सर सर्दियों के मौसम के शुरू होते ही गुड़ भी बाजार में दिखना शुरू हो जाता है। पर क्या आप जानते है कि बार-बार माँ के खाने के बाद गुड खाने के पीछे की वजह क्या होती है? गुड़ के प्रयोग से मिलने वाले लाभ। आइयें जानते है कि गुड़ और उसके लाभ :

  • सर्दी के मौसम में गरिष्ठ भोजन का सेवन बढ़ जाता है। साथ ही मूंगफली और मेवों के अधिक प्रयोग से कई बार पाचन सम्बन्धी समस्या भी जन्म लेती है।  मगर यदि आप हर रोज भोजन करने के बाद यदि थोड़े से गुड का सेवन कर ले तो आपके पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाएगी। 
  • ऐसा  माना जाता है की गुड़ का सेवन करने से खून की अशुद्धियाँ भी दूर होती है।  
  • साथ ही यह इस मौसम में होने वाली सबसे आम समस्या जैसे सर्दी खांसी, गले में खराश को भी दूर करने में सहायक होती है।  
  • यह शरीर को ऊर्जा भी देती है।  
  • अनीमिया की समस्या से भी लड़ने में यह सहायक है।  
  • साथ ही यह इस मौसम में होने वाले जोड़ो के दर्द को भी काम करने में मदद करती है। 
हमारे बुजुर्ग ये मानते है की गुड का सेवन करने से सर्दी के मौसम में गर्माहट मिलती है और शरीर फिट रहता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें