गुरुवार, 9 जनवरी 2014

ब्रॉकली और उसके लाभ

ब्रॉकली, फूलगोभी परिवार का एक प्रकार है। इसका आकर और बनावट फूलगोभी की ही तरह होता है मगर इसका रंग हरा होता है। हरे रंग की इस गोभी को ही ब्रॉकली या हरी गोभी कहते है। आइये आज हम इसकी विशेषताओं पर एक चर्चा करते है। 
  • ब्रॉकली में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जोकि शरीर के नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
  • इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और अगर ब्रॉकली को स्टीम कर खाया जाये तो यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो सकता है। 
  • मैग्नीसियम और कैल्शियम का स्रोत होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। 
  • यह शरीर के डेटोक्सीफिकेशन में भी काफी सहायक है। 
  • कई रिसर्च इस बात का प्रमाण भी देते है कि ब्रॉकली कैंसर से बचाव कर सकती है। 
  • ब्रॉकली विटामिन ए का भी स्रोत है इसलिए कई रिसर्च इस बात का भी प्रमाण देते है कि ब्रॉकली का सेवन करने से उम्र के बढ़ने पर आँखों से सम्बन्धी समस्याओं से भी बचाव करती है। 
  • अगर आप डाइटिंग करने की सोच रहें है तो ब्रॉकली आपकी इसमें बहुत मदद कर सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें