गुरुवार, 13 मार्च 2014

घर पर बनाएं सेफ होली के रंग

रंगों का त्यौहार होली में आप घर पर बहुत से पकवान बनाते है तो रंग क्यूँ नहीं। आइये आज हम यह जानने का प्रयास करते है कि आप कैसे घर पर खुद रंग बना सकते है। आइयें जानते है कैसे :
 
लाल रंग :
 
आप लाल चन्दन पाउडर का प्रयोग लाल रंग के लिए कर सकते है। अगर आप गिला रंग बनाना चाहते है तो आप पानी में चुकुन्दर का रस मिला सकते है. या फिर आप चुकुन्दर को बारीक़ काट कर रात भर पानी में भिगो कर रखे ताकि पानी का रंग लाल हो जाये। 
इसके आलावा आप पानी में थोडा सा आलता भी मिला सकते है। मगर आलते का रंग आसानी से उतरता नहीं है। 
 
नारंगी रंग :
 
हल्दी इसके लिए सबसे बेस्ट है। आप हल्दी और बेसन को मिला कर नारंगी रंग तैयार कर सकते है। इसके अलावा आप इसमें पानी डाल कर गिला नारंगी रंग भी तैयार कर सकते है। 
 
 
हरा रंग :
 
आप हरे रंग के लिए मेहंदी का प्रयोग कर सकते है।  गीले हरे रंग को बनाने के लिए आप पालक , हरा धनिये के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
सफ़ेद रंग :
 
इसके लिए आप चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिटटी के पाउडर का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
आप हल्दी , मैदा , बेसन, और बहुत सी साग-सब्जियों का प्रयोग कर अपने रंगो को तैयार कर सकते है। यह रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुचायेगा और न ही उनकी स्किन को जिनके साथ आप होली खेलेंगे। 
 
इसलिए चिल्ला कर कहे "बुरा न मानो होली है। "

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें