बुधवार, 28 मई 2014

ताज़गी का अजूबा है खरबूजा

गर्मियों के दिनों में ठंडक पाने के लिए हम क्या क्या नहीं करते है। हम सभी जानते है कि  एसी, कूलर, फ्रीज़ से ठंडक तो मिलती है मगर कुछ ऐसे भी फल है जिनसे आपको ठंडक मिल सकती है।  आज हम ऐसे ही ठंडक भरे खरबूज की बात करने जा रहे है।

  • पानी से लबालब इस फल का सेवन करने से गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।  \
  • यदि आप इस गर्मी में वजन कम करने का सोच रहे है तो खरबूज आपकी इसमें मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी और शुगर दोनों ही काम मात्रा में होते है। 
  • यह विटामिन सी और ए का बेहतरीन स्रोत होता है।  और यह दोनों विटामिन इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते है। 
  • इसका पोटैशियम हाई बीपी के रोगियों के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। 
  • इसे खाने से स्किन भी स्वस्थ होती है। आप चाहे तो आप इसका प्रयोग होममेड स्किन मास्क बनाने के लिए भी कर सकते है। 
  • बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहे तो पिसे हुए खरबूज का प्रयोग कंडीशनर की तरह भी कर सकते है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें