गुरुवार, 28 अगस्त 2014

डेट्स का हेल्दी जादू

पूजा पाठ हो या फिर कोई मिठाई, छुहारे का प्रयोग उसमे हमेशा होता है।  छुहारा न सिर्फ एक बेहतरीन मेवा है बल्कि यह भोजन के स्वाद को भी बढ़ता है।  इसका प्रयोग स्वाद और सेहत दोनों को ही बढ़ता है। आइयें विस्तार से जानते है :
 
प्रयोग :
 
आप छुहारे का प्रयोग कई तरह से कर सकते है।  जैसे - दूध या दही में मिला कर, सेवई या खीर या मिठाइयों में मिला कर या ऐसे भी आप इसे खा सकते है। 
 
लाभ :
  • सोल्युएबल फाइबर होने के कारण आपके पेट का पाचन तंत्र ठीक रहता है और आप कब्ज जैसी परेशानी से निजात पा सकते है।  आपको छुहारे को रात भर पानी में भिगो कर रखे और सुबह सुबह इसे खा ले। 
  • कुछ रिसर्च यह भी मानते है कि बढ़ती उम्र में इसका सेवन करने से बढ़ती उम्र में होने वाले दर्द और कमजोर हड्डियों की परेशानी से निजात मिल सकती है।  यह हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करते है। 
  • जिन्हे खून की कमी की परेशानी है उन्हें हर रोज इसका सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया की परेशानी से निजात मिल सकती है। 
  • अगर आप बहुत कमजोर और पतले है तो इसका सेवन करने से आपके वजन में सुधार आ सकता है। 
  • प्राकृतिक शुगर अधिक होने से कारण इसका प्रयोग एक एनर्जी बूस्टर के तौर पर किया जा सकता है। 
 

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

आई हैल्थ बिगाड़ती आदतें

हमारी आँखे तब तक निरंतर काम करती रहती है जब तक हम सोए नहीं जाते है।  इतना काम करने के बाद भी क्या हम अपनी आँखों को उतना महत्त्व देते है जितना हमें देना चाहिए। आइयें जानते है कुछ ऐसी आदतों को जो हमारी आँखों की हैल्थ को बिगाड़ने का काम करती है। 

  • आई लेंस जहाँ आँखों को चश्मे से निजात दिलाती है मगर क्या आप इन्हे रात में सोने से पहले निकाल कर आई सलूशन में डालते है।  यदि नहीं तो आप खुद अपनी आँखों को नुकसान पहुंचा रहें है। 
  • एक्सपायर्ड ऑय लेंस को प्रयोग करना एक ऐसी आदत है जिसकी जानकारी होने के बाद भी हम इसमें सुधार नहीं लाते है। 
  • आँखों में इन्फेक्शन होने पर बिना डॉक्टर से पूछे किसी भी प्रकार के आई ड्राप का प्रयोग भी इसी क्ष्रेणी में आता है। 
  • आई टेस्ट न कराना, हम सब की सबसे बुरी आदत है।  जिसके कारण समय पर आँखों का इलाज नहीं हो पाता है और आँखों का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। 
  • ख़राब या एक्सपायर आई मेकअप का प्रयोग भी आँखों को नुकसान पंहुचा सकता है। 
  • आँखों को बिना रेस्ट दिए दिन रात इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर आँखे गड़ाए रहने पर आँखे थक जाती है ऐसे में यदि आप आँखों को आराम नहीं देंगे तो आँखे कमजोर होंगी। 
  • रात में बिना आई मेकअप उतारे सोना भी आँखों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। 
 

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

शिशु जब न पिएं मां का दूध

मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार होता है। इसलिए का दूध हर बच्चे की सबसे बड़ी जरुरत है। पर कई बार बच्चे माँ का दूध नहीं पीना चाहते या फिर पी नहीं पाते है। ऐसा क्यों होता है आइयें जानते है। 

बच्चे माँ का दूध कब नहीं पीते :
  • यदि नवजात शिशु को ठीक से दूध पीना नहीं  आता है तो वह माँ का दूध नहीं पीता है। कई दूध पिलाने की पोजीशन ठीक न होना भी इसका कारण हो सकता है। 
  • जुकाम या बंद नाक के कारण भी शिशु को दूध पिने में परेशानी हो सकती है। 
  • कान में दर्द भी इसका कारण हो सकता है। 
अन्य कारण :
  • काम दूध का होना। 
  • माँ के निप्पल में किसी प्रकार के इन्फेक्शन का होना। 
  • या कई बार शिशु को सप्लीमेंट दूध का टेस्ट इतना पसंद आ जाता है की फिर वह माँ का दूध नहीं पीते है। 
क्या करें :
  • सबसे पहले दूध पिलाते समय बच्चे को ठीक से सही पोजीशन में पकडे। ताकि बच्चा दूध पी सकें।
  • शुरुआत में आपको अपने बच्चे को दूध पिलाने में मदद करनी होगी। 
  • अगर  आपके शिशु को जुकाम है तो उसे नेसल ड्राप दे और बार-बार दूध पिलायें। नाक बंद होने के कारण अक्सर बच्चे भरपेट दूध नहीं पी पाते है। 
  • अगर आपका बच्चा आपका दूध तब भी न पी पाएं तो अपने दूध को हाथ या पंप से निकल कर स्टोर कर उसे पिलाये। इस विषय पर अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले। 
  • साथ ही अपने बच्चे की उन् हरकतों या हाव-भावों को समझने का प्रयास करें जोकि उसके भूखे होने की जानकारी देते हो. जैसे ही आपको लगे की आपका बचचा भूखा है  अपना दूध दे। 
शिशु अपनी बात को शब्दों में नहीं बता सकते। मगर यदि आप प्रयास करें तो आप उसकी परेशानी का सही कारण ढूढ़ने से सफल हो सकते है। 
 

गुरुवार, 31 जुलाई 2014

स्क्रब : बिगाड़े पिंपल का हाल

चेहरे की खूबसूरती को पिंपल बिगाड़ सकते है। इसलिए अपने चेहरे को पिंपल से बचाएं। फेस स्क्रब करने से आपके चेहरे की गंदगी भी दूर होती है और इससे स्किन भी हेल्दी बनती है। मगर यह तभी स्किन के लिए अच्छे है यदि आपकी स्किन पर कोई पिंपल न हो। यदि आपकी स्किन पर पिंपल है तो स्क्रब उसका हाल बिगाड़ सकता है।  आइयें जानते है कैसे :
 
कैसे पहुंचता है नुकसान :
 
स्क्रब, दरदरा होता है और जब आप इसे अपने पिंपल वाले एरिया पर रगड़ते है तो आपके पिंपल की ऊपरी स्किन उतरने लगती है जिस कारण पिंपल और भी सूज सकते है। या फिर उनमे से खून या पस भी निकल सकता है। कई बार इसमें से निकला पानी या पस आपके चेहरे  पर अन्य जगह पर लगने पर नए पिंपल को भी जन्म दे सकता है। इसलिए जब भी पिंपल हो स्क्रब करने से बचे या फिर उस एरिया पर स्क्रब न करें। 
 
क्या करें :
  • उँगलियों के पोरों से हलके से स्क्रब करें। अगर आपके पिंपल में दर्द भी है तो स्क्रब की जगह आप क्लींजिंग मिल्क से आपके चेहरे को साफ़ करें। इससे गंदगी भी दूर हो जाएगी और पिंपल को भी कोई नुकसान नही पहुंचेगा। 
  • कभी भी कठोर स्क्रब का प्रयोग स्किन पर न करें। हमेशा माइल्ड स्क्रब का ही प्रयोग करें। 
 
 

गुरुवार, 24 जुलाई 2014

चैक करें, साफ़ पानी पिएं

मानसून के साथ पीलिया, पेट सम्बन्धी समस्याओं की भी शुरुआत हो जाती है। इन् सभी चीजों का मानसून के बादलों से कोई सम्बन्ध न होते हुए भी सीधा सम्बन्ध है।  मानसून यानि नमी और नमी के साथ साथ दूषित भोजन और दूषित पानी के कारण पेट व् स्किन सम्बन्धी समस्याओं का जन्म लेना। भोजन दूषित दो कारणों से होता है भोजन के ख़राब  पर और भोजन में दूषित पानी के पराग करने पर. यानि पानी का साफ़ होना बेहद जरुरी है।  आइयें जानते है की कैसे आप पानी साफ़ और सवस्थ पानी का सेवन कर अपने और अपने परिवार को फिट रख सकते है। 
  • यदि आप बोतल का पानी पानी लेते है तो इस बात की जांच अवश्य कर ले कि पानी की बोतल की सील ठीक से लगी हो। यदि सील टूटी हुई हो तो उस बोतल को न ख़रीदे। 
  • वाटर प्यूरीफायर का प्रयोग करें। समय समय पर इसकी सर्विसिंग अवश्य करते रहें।  यदि आपके घर पर वाटर प्यूरीफायर नहीं है तो आप पानी को बिना उबाले न पियें। पानी को उबाल कर छान कर पियें। 
  • इन दिनों बाहर खाने से बचें। 
  • खाना बनाने के लिए साफ़ पानी का प्रयोग करें। 
  • अपने बच्चों को स्कूल बिना वाटर बोतल के न भेजे। 
याद रहें कि साफ़ पानी का सेवन करना ही स्वस्थ शरीर की बुनियाद है।