गुरुवार, 20 मार्च 2014

कहें फ़िज़ नहीं , बनें फिट वहीँ

फिज़ी ड्रिंक को खोलते ही गिलास में निकलते बुलबुले उसके टेस्ट को और भी बढ़ा देते है। पर यह फ़िज़ भरे ड्रिंक्स सेहत के लिए लाभकारी नहीं है।  और जो इस बात को समझ जाते है वे अपने शरीर पर अत्याचार करने से बच जाते है। आइयें जानते है कि कैसे यह फ़िज़ भरे ड्रिंक्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है।
  • अगर आप अपने आपको मोटा नहीं देखना चाहते है तो फिज़ी ड्रिंक्स को आपको बाय-बाय कहना ही पड़ेगा। फिज़ी ड्रिंक्स जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि में टेस्ट तो है मगर यदि आप सोच रहे है कि इनका सेवन कर आप अपने शरीर में पानी के लेवल को संतुलित कर रहे है तो आप गलत है। फ़िज़ भरे यह ड्रिंक्स अनचाही कैलोरी से भरे होते है। जोकि आपके वजन पर सीधा असर डालते है। इसलिए इन अनचाही कैलोरी युक्त पेय पदार्थों को अलविदा कहें और स्वस्थ रहें। 
  • अगर आप चाहते है कि आपकी हड्डियां और दांत जीवन भर आपका साथ दे तो आपको अपनी डाइट में से इस फ़िज़ को बाहर करना होगा। इनका सेवन करने से हड्डियां खोखली हो जाती है और दांतों व् हड्डियों का कैल्शियम भी कम करता है। 
  • अगर आप डायबिटीज का शिकार बनना नहीं चाहते है तो इन् शुगरी फ़िज़ ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनके टेस्ट को बेहतर बनाने के लिए इसमें शुगर का प्रयोग किया जाता है जोकि आपकी सेहत तो नुकसान पंहुचा सकता है। 
  • फ़िज़ ड्रिंक्स के सेवन की आदत, आपकी लत भी बन सकती है। और यह लत अलकोहल के सेवन से कम नहीं है। इसलिए इसे छोड़ने में ही आपकी भलाई है। 
कैसे बचे :
  • ध्यान रहें कि आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाएं। यदि आपके शरीर में पानी का स्तर ठीक रहेगा तो आपको इन सबको पिने का मन भी कम करेगा। 
  • बेहतर विकल्प को चुने जैसे - कोल्ड ड्रिंक कि जगह पर आप निम्बू पानी, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, फ्रूट जूस, ठंडाई आदि का सेवन कर सकते है। 


गुरुवार, 13 मार्च 2014

घर पर बनाएं सेफ होली के रंग

रंगों का त्यौहार होली में आप घर पर बहुत से पकवान बनाते है तो रंग क्यूँ नहीं। आइये आज हम यह जानने का प्रयास करते है कि आप कैसे घर पर खुद रंग बना सकते है। आइयें जानते है कैसे :
 
लाल रंग :
 
आप लाल चन्दन पाउडर का प्रयोग लाल रंग के लिए कर सकते है। अगर आप गिला रंग बनाना चाहते है तो आप पानी में चुकुन्दर का रस मिला सकते है. या फिर आप चुकुन्दर को बारीक़ काट कर रात भर पानी में भिगो कर रखे ताकि पानी का रंग लाल हो जाये। 
इसके आलावा आप पानी में थोडा सा आलता भी मिला सकते है। मगर आलते का रंग आसानी से उतरता नहीं है। 
 
नारंगी रंग :
 
हल्दी इसके लिए सबसे बेस्ट है। आप हल्दी और बेसन को मिला कर नारंगी रंग तैयार कर सकते है। इसके अलावा आप इसमें पानी डाल कर गिला नारंगी रंग भी तैयार कर सकते है। 
 
 
हरा रंग :
 
आप हरे रंग के लिए मेहंदी का प्रयोग कर सकते है।  गीले हरे रंग को बनाने के लिए आप पालक , हरा धनिये के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
सफ़ेद रंग :
 
इसके लिए आप चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिटटी के पाउडर का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
आप हल्दी , मैदा , बेसन, और बहुत सी साग-सब्जियों का प्रयोग कर अपने रंगो को तैयार कर सकते है। यह रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुचायेगा और न ही उनकी स्किन को जिनके साथ आप होली खेलेंगे। 
 
इसलिए चिल्ला कर कहे "बुरा न मानो होली है। "

बुधवार, 5 मार्च 2014

15 मिनट में चेहरा दिखे परफेक्ट

क्या आप परेशान है कि आपके पास केवल 15 से 20 मिनट है और आपको इतने कम समय में परफेक्ट चेहरे के साथ रेडी होना है ? अगर हाँ तो घबराएं नहीं। आप इतने थोड़े से समय में भी एकदम परफेक्ट दिख सकते है। आइयें जानते है कैसे :
  1. सबसे पहले ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धोएं। यदि मौसम गर्मी को हो तो आप फ्रिज का पानी से या फिर आइस क्यूब को अपने चेहरे पर रगड़े और फिर ठन्डे पानी से फेस को धो ले। 
  2. अब जल्दी से अपने मौशचराइज़र को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर अच्छे से मल ले। 
  3. उसके बाद फाउंडेशन को हाथ में ले और अपनी ऊँगली की मदद से इसकी बिंदियाँ अपने चेहरे पर लगाये और इसे भी अच्छे से अपने चेहरे पर मिला ले। 
  4. जल्दी से टिसू पेपर या फिर वेट वाइप्स से अपने चेहरे को हलके से पौछे ताकि एक्स्ट्रा फाउंडेशन निकल जाएँ। 
  5. हल्का बलशर लगाये। 
  6. गहरा और मोटा काजल लगाये ताकि आपकी आँखे हाईलाइट हो सके। 
  7. लिप बेस लगाये और फिर एक अच्छा सा लिप कलर या लिप ग्लॉस लगा ले। 
  8. अब अपनी ड्रेस के अनुसार बाल बनायें। और कानों में एयर रिंग्स पहन ले। 
लीजिये आप रेडी है बाहर जाने के लिए। 

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014

दिल की सुनें पर दिमाग से चुनें

 
पौष्टिक और हैल्दी भोजन का चुनाव करना थोडा सा मुश्किल जरुर है मगर असम्भव नहीं। बस इसके लिए आपको अपनी थोड़ी सी समझदारी दिखने की आवश्यकता है। आइयें जानते है कैसे आप अपने दिल की सुन कर और अपने दिमाग से चुन कर अपने आपको फिट रख सकते है।
 
पिज़्ज़ा खाएं मगर स्मार्टली :
 
कभी कभार पिज़्ज़ा खाने में कोई बुराई नहीं है बस आपको थोडा सा स्मार्टली काम करना होगा। ऐसे पिज़्ज़ा का चुनाव करें जिसमे चीज़ न के बराबर हो।  साथ ही ब्रेड क्रस्ट भी पतला है। ऐसा करने पर आप पिज़्ज़ा में टेस्ट तो पाएंगे ही साथ ही कम से कम कैलोरी भी। 
 
कोला को कहें बाय :
 
कोला और अन्य प्रकार के मीठे पेय पदार्थों जैसे कोल्ड ड्रिंक, शुगर युक्त जूस आदि को न पियें। इनकी जगह पर आप फ्रेश जूस या फिर लाइम वाटर या कोई ऐसे पेय का चुनाव करें जिसमे शुगर न हो। इसके अलावा यदि आपका दिल कुछ पिने का मन कर रहा है तो आप ग्रीन टी या फिर आइस टी जैसे पेय पदार्थों को भी चुन सकते है। 
 
स्मार्ट विकल्पों को चुने :
 
जैसे यदि आपका मन कुछ बाहर का खाने का कर रहा है तो आप ऐसे विकल्पों को चुने जिनमे कैलोरी और फैट कम से कम हो। जिसे यदि आप कुछ साउथ इंडियन खाना चाहते है तो आप डोसा या वडा खाने की बजाय इडली या फिर उथपम का चुनाव करें। इनमे डोसा और वडा कि तुलना में फैट और कैलोरी कम होगी और स्वाद भी। 
 
एल्कोहल का सेवन न करें :
 
एल्कोहल से न सिर्फ शरीर को नुक्सान पहुचता है बल्कि इससे आपको सिर्फ कैलोरीज मिलती है। अपने लिए आनंद में कुछ बदलाव लाएं। आप चाहे तो आप रेड वाइन का सेवन कर सकते है इससे आपको आनंद भी मिलेगा और सेहत को लाभ भी। 
 
ब्रेकफास्ट सही करें :
 
ब्रेकफास्ट में दिल से ब्रेड खाएं मगर वाइट ब्रेड नहीं बल्कि ब्राउन ब्रेड। ब्राउन ब्रेड को खाने से आप अनचाहे रूप में मैदा खाने से बच जायेंगे। 
 
 लेबल अवश्य पढ़ें :
 
किसी भी पैक्ड चीज को खरीदने से पहले उसका लेबल ठीक से पढ़ ले।  इस बात कि पूरी जानकारी ले ले की किस खाद्य पदार्थ में कितनी कैलोरी, फैट, शुगर और ट्रांसफैट है। निश्चिन्त होने के बाद ही सही का चुनाव करें। 
 

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2014

सावधानी भरे प्रीनेटल कदम

आजकल हम सभी चीजें प्लान करके ही करते है। जब यह रूल हम सभी चीजों पर लागू करते हैं तो फिर प्रेगनेंसी में क्यों नहीं। आइयें आज हम जानते है कि कैसे आप सावधानी भरे प्रीनेटल कदम उठा कर स्वस्थ प्रेगनेंसी का आनंद उठा सकती है। 
 
डॉक्टर से मिले :
 
जब भी आपको यह लगे कि अब आप परिवार को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है तो सबसे पहले डॉक्टर से जाकर मिले। आप उन्हें वर्त्तमान में आपके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारें में सही सही जानकारी दे। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताएं जाने वाले सभी बेसिक टेस्ट अवश्य करा ले। कई बार हमें इस बात कि जानकारी ही नही होती है कि हमें कोई हार्मोनल परेशानी है। इन टेस्ट के माध्यम से आपको इनकी सही जानकारी मिल जायेगी जिसका आप सही समय पर इलाज करा कर, एक स्वस्थ प्रेगनेंसी का मजा उठा सकते है। 
 
लाइफस्टाइल में सुधार :

अपनी खराब जीवनशैली में सुधार लाएं। एल्कोहल और धूम्रपान का सेवन करने से बचे। धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन गर्भावस्था में गर्भवती और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसका सेवन पहले से ही करना बंद कर दे। 

पौष्टिक भोजन का सेवन करें :

पौष्टिक भोजन का सेवन सभी के लिए बेहद जरुरी है। प्राकृतिक रूप से मिलने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। और पोष्टिक भोजन गर्भस्थ शिशु और माँ दोनों के लिए ही आवश्यक है।

वजन नियंत्रित करें :

स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए बेहद जरुरी है कि वजन नियंत्रित रहें। अगर आपका वजन जयादा है तो अपने वजन को नियंत्रित करें। ताकि आप प्रेगनेंसी में बहुत अधिक वजन बढ़ने कि शिकायत से बच सकें।

प्रीनेटल विटामिन्स :

फोलिक एसिड के आलावा अन्य विटामिन्स का सेवन करें। मगर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले ले।

खुश रहें, नींद पूरी ले और तनाव को बाय बाय कहें।