सोमवार, 25 मार्च 2013

पपीता : एक अनमोल फल

शायद बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें पपीता पसंद नहीं है मगर जब बात पपीते के फायदों की आएन्तो शायद यह सब फलों को पीछे छोड़ सकता है। आइयें इस फल के गुणों को पहचानते है :

पोषकता :

पपीते में विटामिन सी, फोलेट, पोटाशियम के आलावा इसमें फाइबर, विटामिन अ और इ के भी गुण मौजूद है। और यहीं सभी गुण इससे अन्य  फलों में श्रेष्ठ बनता है।

कैसे पहुचता है लाभ : 

  • डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है। पपीते का यह वोह गुण है जिसे हम सभी जानते है। यदि आप पेट की समस्या से परेशान है तो पपीते का सेवन करे। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और पाचन शक्ति को भी बढाता है।
  • जो लोग अस्थमा, आर्थराइटिस के रोगी है उन्हें इससे अपे भोजन में शामिल करना चाहिए क्यूंकि यह सुजन को दूर करने में मदद करता है। 
  • इसमें मिलने वाले विटामिन सी और ए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायता करता है। यह एंटी ओक्सिडेंट समान्य सर्दी, बुखार, वायरल और अन्य  इन्फेक्शन से बचाव करने में मदद करता है। 
  • कई रिसर्च इस बात का प्रमाण देती है की पपीते का सेवन करने से कैंसर (विशेष रूप से कोलोन कैंसर) होने की आशंकाएं कम हो जाती है। 
  • पपीते का सेवन करने से शरीर अन्दर से साफ़ होता है इसलिए इससे स्किन में भी निखर आता है। आप चाहे तो आप पपीते को स्किन पर भी लगा सकती है। 

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

स्क्रब कर पायें निखरी स्किन

आप पार्लर जाकर घंटों बर्बाद नहीं करना चाहते है और निखरी स्किन भी चाहते है। यदि आप अपनी इस चाहत को पूरा करना चाहते है तो स्क्रब करें। नियमित रूप से स्क्रब करने से आपकी स्किन में निखार आएगा और आपकी स्किन स्वस्थ और दमकती हुई दिखाई देगी।

क्यूँ करें : 

हम जिस तरह का भोजन करते है और जिस तरह की जीवन शैली जीते है उसके कारण हमारा शरीर और हमारी स्किन दोनों ही प्रभावित होते है। अपनी स्किन पर जमा प्रदूषण का प्रभाव और डेड स्किन को दूर करने के लिए स्क्रब करें।

क्या है लाभ :

  • स्किन कोमल बनेगी 
  • रंगत में सुधार होगा 
  • दाग धब्बों से भी निजात मिलेगी 
कैसे करें स्किन स्क्रब :
  • आप बाज़ार में मिलने वाले स्क्रब को अपनी स्किन के अनुसार चुने और उसमे दिए गए निर्देशानुसार उसका प्रयोग करें। 
  • आप चाहे तो आप बेसन में कच्चा दूध दाल कर भी उससे अपनी स्किन साफ़ कर सकते है। 
  • आप चाहे तो संतरा या टमाटर से भी अपनी स्किन की सफाई कर सकते है। 
  • उड़द  दाल को भिगो ले। अब उसे दरदरा पिस कर उसमें दूध दाल कर स्किन को साफ़ कर सकते है। इसमें थोड़ी सी हल्दी दाल देने से स्किन में निखार भी आता है। 
  • आप चाहे तो गुनगुने पानी और चीनी से भी अपनी स्किन को स्क्रब कर सकते है। 
ध्यान दे : 

स्क्रब करने से स्किन साफ़ होती है. मगर इसका प्रयोग हलके हाथो से करे। बहुत तेज़ दबाव देकर इसका प्रयोग करने से स्किन को नुक्सान भी पहुच सकता है। 

रविवार, 17 मार्च 2013

कहीं उड़ न जाएँ रंग, होली से संग

होली आपको चाहे कितनी भी पसंद हो या नापसंद हो, आपकी स्किन और बालो का यह बुरा हाल कर जाती है। यदि आप इस होली में इससे बचाना चाहते है तो होली से पहले और बाद इन कदमों को उठायें ताकि आपके चेहरे की रंगत बरक़रार रहें। 

होली से पहले : 
  • होली की पहली रात अच्छे से आपनी स्किन को नरिश करे। 
  • होली खेलने से पहले ही अपनी पूरी स्किन पर करीब 20 से 25 मिनट पहले तेल अच्छे से लगा ले। इससे रंग आपकी स्किन के सीधे संपर्क में नहीं आता है और आपकी स्किन को कम नुकसान पहुँचता है। 
  • साथ ही बालों पर तेल लगाना बिलकुल भी न भूले।
  • नाखूनों को रंग के प्रभाव से बचने के लिये, अपने नेल्स पर नेल पोलिश की 2-3 लेयर लगायें।
  • प्रयास करें की आप पूरी बाजू के कपडे पहने।
  • होली खेलते समय या तो चप्पल पहने या कोई भी खुली सैंडल। जूते या जुराबे पहनने से बचे. इससे आपके पैरों पर रंग कम चढ़ेगा। 
  • होली के दिन आँखों पर किसी भी प्रकार का मेकअप न करें। यदि आप काजल लगाती है तो इस दिन उसका भी प्रयोग न करे।
  • साथ ही होली के दौरान आई लेन्सेस बिलकुल न लगाये। 
होली के बाद:
  • होली खेलने के बाद गुनगुने पानी से नहाए। रंग को निकलने के लिए आप क्लींजर का प्रयोग करे। आप चाहे तो आप ग्लिसरीन या निम्बू का भी प्रयोग कर सकते है। 
  • साबुन से अपनी स्किन को जोर जोर से न रगड़े। अगर रंग नहीं निकल रहा है तो घबराये नहीं। धीरे धीरे कुछ दिनों में यह आराम से निकल जायेगा।
  • नहाने से पहले अपने नाखूनों पर लगे नेल पेंट को रेमोवेर से हटा ले. नहाने के बाद नाखुनो की ओलिव आयल से मालिश करें। 
  • बालों को शैम्पू से धोने के बाद कंडिशनर का प्रयोग करना बिलकुल भी न भूले।
  • सबसे जरुरी बात, नहाने के बाद अपनी स्किन पर ढेर सारा मौशचराइज़र लगाएं। ताकि रंगों के प्रयोग से खोयी स्किन की नमी को दुबारा से प्राप्त किया जा सके।
जरुरी बात :
  • अगर आप अपनी स्किन और बालों को नुकसान नहीं पहुचना चाहते है तो आर्गेनिक रंगों से खेले. गिले रंगों के प्रयोग से बचें।
तो इस बार होली का आनंद आप भी उठायें मगर पूरी तैयारी  के साथ। 

बुधवार, 13 मार्च 2013

छोटे कदम, बाल चमके हरदम

गर्मियां आ रही है और हम अपनी स्किन का बचाव करने के लिए न जाने क्या क्या जतन करेंगे।  लेकिन हमें लगता है कि गर्मियों के मौसम में भला हमारे बालो को एक्स्ट्रा केयर की क्या जरुरत? जबकि यह गलत है। हर मौसम में हम अपनी स्किन की केयर करते है ठीक उसी तरह हमें अपने बालों की भी केयर की जरुरत होती है। आइये जानते है कैसे :

सनस्क्रीन :

जी हाँ, आपने सही सुना। जिस तरह सूरज की तेज़ धूप स्किन को नुकसान पहुचती है ठीक उसी तरह यह तेज़ धूप बालो को भी प्रभावित करती  है। इसके लिए आपको बाज़ार में मिलने वाले  सनस्क्रीन स्प्रे का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही अपने बालो को धूप के सीधे संपर्क में न आने दे। अपने बालों को स्कार्फ़ या चुन्नी से ढक कर रखे।

शैम्पू मंत्रा: 

गर्मियों में बार बार शैम्पू न करें। यह बालों को ड्राई करते है। प्रयास करें कि आप आर्गेनिक या सल्फेट फ्री शैम्पू का ही प्रयोग करें। इसके अलावा इस मौसम में हेयर ड्रायर का प्रयोग न करें। बालो को प्राकृतिक रूप से सूखने दे ताकि आपके बालों की प्राकृतिक नमी बनी रह सकें।

बालों को ब्रश करे:

बालों को बार बार ब्रश करें ताकि बालो में रक्त संचार होता रहें और आपके बाल स्वस्थ बन सकते है। साथ ही नियमित रूप से बालों की ट्रिमिंग करते रहेन. याद रहें की दो मुहें बाल आपके बालों को अस्वस्थ बनाते हैं।

हेयर स्टाइल : 

गर्मियों के मौसम बालों को बाँध कर रखने में ही भलाई है। यदि आप दिन के समय बाहर निकल रहे है तो अपने बालों को बांध कर रखे। आपके बाल जितने खुले रहेंगे उतने ही गर्मी और धूप से प्रभावित होंगे।

हेयर कलर और गर्मियां:

अक्सर हम गर्मियों के मौसम में बाल ज्यादा बार धोते है या ज्यादा शैम्पू का प्रयोग करते है। साथ ही बहुत से लोग इस मौसम में स्विमिंग का भी लुत्फ़ उठाने का मौका नहीं छोड़ते है। स्विमिंग और शैम्पू का अधिक प्रयोग आपके हेयर कलर को नुक्सान पहुचता है। इससे बचने के लिये जल्दी-जल्दी शैम्पू का प्रयोग न करें और स्विमिंग करते समय शावर कैप का प्रयोग करें।

अपने बालों के मोल को पहचानिए और हर मौसम में इनकी केयर भी आपकी स्किन की ही तरह करें। 

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

माउथ अलसर : कैसे पायें छुटकारा

यदि मुंह के छाले  आपकी समस्या बन गयी है तो परेशान न हो और इन नुस्खों को अपनाएँ और इसने छुटकारा पायें।
  • बी-विटामिन्स का सेवन करें। ऐसा मन जाता है की जब शरीर में बी-विटामिन की कमी होती है तब अक्सर मुंह में छाले  पड़  जाते है इस समस्या से बचने के लिए बी काम्प्लेक्स के कैप्सूल का सेवन करें। 
  • गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी डाल कर गरारे करने से भी आपको लाभ मिल सकता है।
  • शायद भी इसमें लाभकारी साबित हो सकता है। शहद को जीभ और मुह में लगा कर रखे और उसके बाद गरारे कर ले।
  • केवल कत्था लगा पान चबाने से भी आपकी इस समस्या में सुधार हो सकता है।
  • इसके अलावा अपनी नींद पूरी करें। कई बार ठीक से न सोने की वजह से भी इस समस्या का जन्म हो सकता है।
और हाँ, एक बार अपना टूथ पेस्ट भी बदल कर देखे. कई बार लॉन्ग वाले पेस्ट का प्रयोग करने से भी यह समस्या हो सकती है।