गुरुवार, 7 जनवरी 2016

स्किन रेसोलुशन

हर साल की शुरुआत में हम कोई-कोई न रेसोलुशन बनाते है।  क्यों न इस बार हम अपनी हेल्थ के साथ-साथ अपनी स्किन के लिए भी कुछ ऐसे रेसोलुशन बनाते है जिससे हमारी स्किन पूरे साल दमकती और स्वस्थ रहें। 
  • मॉइस्चराइज़ करें : वैसे तो हमारी स्किन में प्राकृतिक नमी होती है।  मगर उम्र के बढ़ने के साथ -साथ और प्रदूषण व ख़राब जीवनशैली के कारण इसकी नमी में कमी आने लगती है। इसलिए जब में नहाये या मुंह धोएं अपनी स्किन को मॉइस्चराइज़ करना न भूले। 
  • अनदेखा न करें : अक्सर स्किन केयर की बात करने पर हम केवल अपने चेहरे तक ही सीमित रह जाते है। मगर इस साल यह गलती न करें। इस साल यह प्रण ले कि आप अपने चेहरे के साथ अपनी गर्दन, हाथ, पैर और अपनी पीठ को भी उतना ही महत्त्व देंगे जितना अपने चेहरे को।  
  • सनस्क्रीन अपनाएं : सनस्क्रीन हर मौसम में जरुरी है फिर चाहे मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी या बारिश का। अपनी स्किन के को ध्यान में रख सनस्क्रीन को अपनाएं और अपनी स्किन को सूरज की तेज़  किरणों से होने वाले नुकसान से बचाएं। 
  • सोते समय मेकअप नहीं : यह एक ऐसा नियम है जिसका पालन करना बेहद जरुरी है। आप शायद नहीं जानते है की रात के समय मेकअप कर सोने से आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुँच सकता है इसलिए सोने से पहले मेकअप को बाय बाय कहना न भूलें। 
  • मेकअप चेक : हर दो से छह महीने में एक बार यह जरूर चेक करें कि आप जिस क्रीम या मेकअप का प्रयोग अपनी स्किन पर कर रहे है वह ठीक हो। अगर आपके प्रोडक्ट्स एक्सपायर होने वाले है या हो गए है तोह उनका प्रयोग अपनी स्किन पर न करें।  
उम्मींद है की आप इस साल आपकी स्किन को स्वस्थ रखने में कामयाब होंगे।  

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

दें मजबूती नाखूनों को

नाखून हमारें हाथ पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते है। मगर अक्सर  हाथों के नाखूनों का प्रयोग टूल की तरह करते है। और इसी प्रयोग में नाखूनों की मजबूती ख़त्म हो जाती है।  यदि आप चाहते है की आपके नाखूनों की मजबूती बनी रहें तो आप इन क़दमों को उठाएं। 
  • पानी में नाखूनों को भीगने से बचाएं। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण नाखून आसानी से टूट जाते है इसलिए भीगने से नाखूनों को बचाएं। अगर संभव हो तो हाथों में ग्लव्स को पहने।  
  • पानी पियें। ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करने से स्किन, बाल और नाखून मजबूत बनते है। 
  • नाखूनों को हमेशा शेप में रखें ताकि वे टूटने से बचें। साथ ही नाखूनों की लम्बाई का ध्यान रखें। ज्यादा लम्बे नाखून करने से नाखूनों की मजबूती कम हो जाती है। 
  • समय समय पर मैनीक्योर करते रहे। 
  • आप चाहे तो आप बाजार में मिलने वाले उन मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते है जो बालो, नाखूनों और स्किन के लिए फायदेमंद होते है। 
  • नेल पोलिश लगाने से भी नाखूनों  को मजबूती मिलती है। 

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015

माइंड गेम्स : दिमागी कसरत

हमारे दिमाग की मशीनरी ऐसी है जिसका हम जितना प्रयोग करते है यह उल्टी ही तेज़ होती चली जाती है।  आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे माइंड गेम्स के बारें में जिनसे दिमाग तेज़ होने के साथ- साथ दिमाग की कसरत भी होती है।  

माइंड गेम्स :

यह वो गेम्स है जिन्हे खेलते समय आपको लगेगा की आप अपने बचपन में लौट गए है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इन गेम्स को खेल कर अपने दिमाग को तेज़ कर सकता है। 
  • उलटी गिनती - याद है कैसे आप बचपन में 100 से उलटी गिनती करते थे। बस आपको इसी गेम को थोड़ा सा मुश्किल करते हुए 200 से उलटी गिनती करें।  इससे आपके दिमाग को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 
  • रुबिक क्यूब - यह गेम थोड़ा मुश्किल है मगर यदि आप सही तकनीक का प्रयोग करें तो आप आसानी से इसे हल कर सकते है।  
  • पिक्चर पजल - इसमें आपको किसी एक चित्र को ध्यान से देखना है और 20 से 30 मिनट बाद आप चित्र में दिखने वाली चीजो के बारें में जितनी बातें आप लिख सकते है उसे एक कागज़ पर लिखें। 
  • सुडोकु - इस नंबर पजल से आप लॉजिक के साथ-साथ दिमाग को भी शार्प कर सकते है।  
  • विडिओ गेम्स - विडिओ गेम्स भी काफी हद तक आपके दिमाग की कसरत करने में आपकी मदद करते है। मगर ज्यादा विडिओ गेम्स आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।  

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015

20-20-20 रूल और स्वस्थ आँखे

आपने 20-20 के क्रिकेट मैच के बारें में तो सुना होगा, ठीक उसी तरह से 20-20-20 का एक रूल ऑय केयर के लिए भी है।  यह एक ऐसा रूल है जिससे आप डिजिटल गैजेट्स से आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है। आइये इस रूल को विस्तार से जानते है :

रूल 20 -20 -20 :

इस रूल में तीन बार 20 का प्रयोग किया गया है।  पहले 20 का प्रयोग 20 मिनट के लिए किया गया है। दूसरे 20 का प्रयोग 20 फ़ीट के लिए किया गया है और अंतिम 20 का प्रयोग 20 सेकंड के लिए किया गया है। सरल शब्दों में हर 20 मिनट में 20 फ़ीट दूर रखी किसी भी वस्तु को 20 सेकंड तक देखना है।  

अगर आप हर 20 मिनट में अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से नज़र हटाये। और अपने से बीस फ़ीट दूर रखी किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखे। इससे आँखों पर अड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से बचा जा सकता है। यदि आप इस रूल को अपनाते है तो आप आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है।  

अन्य बातें :
  • बार-बार आँखों को झपकाते रहें।  अक्सर आँखों में दबाव पड़ने का कारण आँखों में नमी की कमी होता है। यदि आप बार-बार आँखे झपकायेंगे तो आँखों की ऊपरी सतह पर नमी की परत बनती रहेगी और आँखों की खुश्की भी दूर होगी। 
  • संभव हो तो हर 1 घंटे में अपनी सीट से खड़े होकर थोड़ा घूमे। 
  • हर 30 मिनट या 1 घंटे में कंप्यूटर या लैपटॉप से आँखों को ब्रेक दे।  

मंगलवार, 22 सितंबर 2015

हार्ट हेल्थी फूड्स

हमारे द्वारा खाएं गए भोजन का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।  यही नियम हमारे शरीर के पावर बैंक यानि हार्ट के लिए भी है।  ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जिनका सेवन करने से हम अपने दिल को स्वस्थ बना सकते है।  आइयें इन पर एक नज़र डालते है।  

सेब - एक प्रसिद्ध कहावत है कि " एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे ". यानि यदि आप हर रोज एक सेब कहते है तो आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते है।  सेब हमारे हृदय  के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। 

दही - दही या फिर उससे बने उत्पाद हार्ट हेल्थी होते है।  इनका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत  बनती है। साथ ही यह एंटी ऑक्सीडेंट से भी लड़ने में  मदद करते है।  

अनाज - भारतीय होने के नाते हमें अपने भोजन में अनाज को शामिल करने की कोई आवश्यकता नही है।  क्यूंकि हम रोज इसका सेवन करते है।  पर क्या आप जानते है की अनाज हमारे दिल के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।  अनाज में हाई फाइबर होता है जोकि शरीर में एल डी एल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल को काम करता है और हार्ट को हेल्थी बनता है।  

मछली - मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जोकि हार्ट फ्रेंडली होता है।  यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और साथ ही यह इर्रेगुलर हार्ट रिदम जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है।  

मेवे - मेवों से आपको विटामिन्स, मिनिरल्स मिलते है जोकि स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी होते है।  इसके अलावा इमने मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स होता है जो दिल के लिए लाभकारी होता है। जो शाकाहारी है उन्हें अपने भोजन में मेवों को विशेषतौर पर अखरोट और बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए। 

केला - केले में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पोटैशियम शरीर में पानी और सोडियम की मात्रा का बैलेंस बना कर रखती है।  हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए केला बहुत ही लाभकारी होता है।  

ग्रीन टी - सबसे पहले ग्रीन टी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करती है।  साथ ही इसमें मिलने वाले तत्व इससे और स्पेशल बना देते है।  इसका सेवन करने से गम/मसूड़ा सम्बन्धी समस्या होने की आशंका को काम करता है।  अध्ययन इस  प्रमाण देते है की जिन्हे गम/ मसूड़े संबधी समस्या होती है उन्हें हृदय सम्बन्धी समस्या होने की आशंका सामान्य से अधिक रहती है।  

एलकोहल - सीमित या सही मात्रा में अलकोहल का सेवन करने से भी दिल स्वस्थ रहता है। अलकोहल से शरीर में एच दी एल यानि अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। साथ ही यह शरीर में खून को पतला करने का भी काम करता है जिस कारण ब्लड क्लॉटिंग से होने वाले हार्ट अटैक  या स्ट्रोक की समस्या से भी बचा जा सकता है।  मगर ध्यान रहे अलकोहल की मात्रा सही होनी चाहिए।  

चॉकलेट - डार्क चॉकलेट हार्ट हेल्थी होते है।  इसलिए आप इनका सेवन कर सकते है।  मगर इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें।  

स्वस्थ भोजन खाएं और अपने दिल को स्वस्थ बनायें।