मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

दें मजबूती नाखूनों को

नाखून हमारें हाथ पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते है। मगर अक्सर  हाथों के नाखूनों का प्रयोग टूल की तरह करते है। और इसी प्रयोग में नाखूनों की मजबूती ख़त्म हो जाती है।  यदि आप चाहते है की आपके नाखूनों की मजबूती बनी रहें तो आप इन क़दमों को उठाएं। 
  • पानी में नाखूनों को भीगने से बचाएं। ज्यादा देर पानी में रहने के कारण नाखून आसानी से टूट जाते है इसलिए भीगने से नाखूनों को बचाएं। अगर संभव हो तो हाथों में ग्लव्स को पहने।  
  • पानी पियें। ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करने से स्किन, बाल और नाखून मजबूत बनते है। 
  • नाखूनों को हमेशा शेप में रखें ताकि वे टूटने से बचें। साथ ही नाखूनों की लम्बाई का ध्यान रखें। ज्यादा लम्बे नाखून करने से नाखूनों की मजबूती कम हो जाती है। 
  • समय समय पर मैनीक्योर करते रहे। 
  • आप चाहे तो आप बाजार में मिलने वाले उन मल्टीविटामिन का सेवन कर सकते है जो बालो, नाखूनों और स्किन के लिए फायदेमंद होते है। 
  • नेल पोलिश लगाने से भी नाखूनों  को मजबूती मिलती है। 

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015

माइंड गेम्स : दिमागी कसरत

हमारे दिमाग की मशीनरी ऐसी है जिसका हम जितना प्रयोग करते है यह उल्टी ही तेज़ होती चली जाती है।  आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे माइंड गेम्स के बारें में जिनसे दिमाग तेज़ होने के साथ- साथ दिमाग की कसरत भी होती है।  

माइंड गेम्स :

यह वो गेम्स है जिन्हे खेलते समय आपको लगेगा की आप अपने बचपन में लौट गए है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इन गेम्स को खेल कर अपने दिमाग को तेज़ कर सकता है। 
  • उलटी गिनती - याद है कैसे आप बचपन में 100 से उलटी गिनती करते थे। बस आपको इसी गेम को थोड़ा सा मुश्किल करते हुए 200 से उलटी गिनती करें।  इससे आपके दिमाग को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 
  • रुबिक क्यूब - यह गेम थोड़ा मुश्किल है मगर यदि आप सही तकनीक का प्रयोग करें तो आप आसानी से इसे हल कर सकते है।  
  • पिक्चर पजल - इसमें आपको किसी एक चित्र को ध्यान से देखना है और 20 से 30 मिनट बाद आप चित्र में दिखने वाली चीजो के बारें में जितनी बातें आप लिख सकते है उसे एक कागज़ पर लिखें। 
  • सुडोकु - इस नंबर पजल से आप लॉजिक के साथ-साथ दिमाग को भी शार्प कर सकते है।  
  • विडिओ गेम्स - विडिओ गेम्स भी काफी हद तक आपके दिमाग की कसरत करने में आपकी मदद करते है। मगर ज्यादा विडिओ गेम्स आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।  

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015

20-20-20 रूल और स्वस्थ आँखे

आपने 20-20 के क्रिकेट मैच के बारें में तो सुना होगा, ठीक उसी तरह से 20-20-20 का एक रूल ऑय केयर के लिए भी है।  यह एक ऐसा रूल है जिससे आप डिजिटल गैजेट्स से आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है। आइये इस रूल को विस्तार से जानते है :

रूल 20 -20 -20 :

इस रूल में तीन बार 20 का प्रयोग किया गया है।  पहले 20 का प्रयोग 20 मिनट के लिए किया गया है। दूसरे 20 का प्रयोग 20 फ़ीट के लिए किया गया है और अंतिम 20 का प्रयोग 20 सेकंड के लिए किया गया है। सरल शब्दों में हर 20 मिनट में 20 फ़ीट दूर रखी किसी भी वस्तु को 20 सेकंड तक देखना है।  

अगर आप हर 20 मिनट में अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से नज़र हटाये। और अपने से बीस फ़ीट दूर रखी किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखे। इससे आँखों पर अड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से बचा जा सकता है। यदि आप इस रूल को अपनाते है तो आप आँखों पर पड़ने वाले दबाव से बच सकते है।  

अन्य बातें :
  • बार-बार आँखों को झपकाते रहें।  अक्सर आँखों में दबाव पड़ने का कारण आँखों में नमी की कमी होता है। यदि आप बार-बार आँखे झपकायेंगे तो आँखों की ऊपरी सतह पर नमी की परत बनती रहेगी और आँखों की खुश्की भी दूर होगी। 
  • संभव हो तो हर 1 घंटे में अपनी सीट से खड़े होकर थोड़ा घूमे। 
  • हर 30 मिनट या 1 घंटे में कंप्यूटर या लैपटॉप से आँखों को ब्रेक दे।  

मंगलवार, 22 सितंबर 2015

हार्ट हेल्थी फूड्स

हमारे द्वारा खाएं गए भोजन का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।  यही नियम हमारे शरीर के पावर बैंक यानि हार्ट के लिए भी है।  ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जिनका सेवन करने से हम अपने दिल को स्वस्थ बना सकते है।  आइयें इन पर एक नज़र डालते है।  

सेब - एक प्रसिद्ध कहावत है कि " एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे ". यानि यदि आप हर रोज एक सेब कहते है तो आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते है।  सेब हमारे हृदय  के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। 

दही - दही या फिर उससे बने उत्पाद हार्ट हेल्थी होते है।  इनका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत  बनती है। साथ ही यह एंटी ऑक्सीडेंट से भी लड़ने में  मदद करते है।  

अनाज - भारतीय होने के नाते हमें अपने भोजन में अनाज को शामिल करने की कोई आवश्यकता नही है।  क्यूंकि हम रोज इसका सेवन करते है।  पर क्या आप जानते है की अनाज हमारे दिल के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।  अनाज में हाई फाइबर होता है जोकि शरीर में एल डी एल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल को काम करता है और हार्ट को हेल्थी बनता है।  

मछली - मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जोकि हार्ट फ्रेंडली होता है।  यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है और साथ ही यह इर्रेगुलर हार्ट रिदम जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है।  

मेवे - मेवों से आपको विटामिन्स, मिनिरल्स मिलते है जोकि स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी होते है।  इसके अलावा इमने मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स होता है जो दिल के लिए लाभकारी होता है। जो शाकाहारी है उन्हें अपने भोजन में मेवों को विशेषतौर पर अखरोट और बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए। 

केला - केले में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। पोटैशियम शरीर में पानी और सोडियम की मात्रा का बैलेंस बना कर रखती है।  हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए केला बहुत ही लाभकारी होता है।  

ग्रीन टी - सबसे पहले ग्रीन टी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करती है।  साथ ही इसमें मिलने वाले तत्व इससे और स्पेशल बना देते है।  इसका सेवन करने से गम/मसूड़ा सम्बन्धी समस्या होने की आशंका को काम करता है।  अध्ययन इस  प्रमाण देते है की जिन्हे गम/ मसूड़े संबधी समस्या होती है उन्हें हृदय सम्बन्धी समस्या होने की आशंका सामान्य से अधिक रहती है।  

एलकोहल - सीमित या सही मात्रा में अलकोहल का सेवन करने से भी दिल स्वस्थ रहता है। अलकोहल से शरीर में एच दी एल यानि अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। साथ ही यह शरीर में खून को पतला करने का भी काम करता है जिस कारण ब्लड क्लॉटिंग से होने वाले हार्ट अटैक  या स्ट्रोक की समस्या से भी बचा जा सकता है।  मगर ध्यान रहे अलकोहल की मात्रा सही होनी चाहिए।  

चॉकलेट - डार्क चॉकलेट हार्ट हेल्थी होते है।  इसलिए आप इनका सेवन कर सकते है।  मगर इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें।  

स्वस्थ भोजन खाएं और अपने दिल को स्वस्थ बनायें। 

सोमवार, 6 जुलाई 2015

नारियल तेल और ब्यूटी

क्या आप अब तक यहीं सोचते है कि नारियल तेल से केवल बालों को पोषण मिलता है। यदि हाँ तो आइयें आज हम नारियल तेल के कुछ ऐसे प्रयोगों के बारें में बात करते है, जिससे आपकी स्किन खूबसूरत हो जाएगी।  

नमी दूर करने के लिए - नारियल तेल से आप शरीर और ख़ास तौर पर हाथों की खुश्की से बच सकते है। बस इससे लगाये और हलके हाथो से इसकी मालिश करें।  

ऑय मेकअप रिमूवल - अगर आप इस असमंजस में पड़े है की कैसे आप अपने आँखों के मेकअप को हटायें और अपने आँखों के पास की स्किन की नमी को बनायें रखे तो आपके लिए नारियल तेल बहुत लाभकारी साबित होगा। 

हेयर रिमूवल क्रीम - आप हेयर रिमूवल क्रीम की तरह भी इसका प्रयोग कर सकते है। इसे स्किन पर अच्छे से मले और फिर रेजर से बालो को हटा ले। इससे बाल हट जायेंगे और स्किन की नमी भी बानी रहेगी।
स्क्रब बनाये - थोड़े से नारियल तेल में थोड़ी चीनी और वैनिला एसेंस डाले और इसे मिलाएं। अब इस मिश्रण से स्किन को हलके हाथो से मले और पाएं दमकती कोमल स्किन।  

उम्मीद करते है कि आप भी नारियल तेल का प्रयोग सिर्फ बालों के लिए न कर इन नए तरीकों से भी करेंगे।  

नोट - सामान्यतौर पर नारियल तेल से किसी प्रकार की एलर्जी नही  होती है। मगर इसके बावजूद भी अपने चेहरे पर इसका प्रयोग करने  एक बार स्किन टेस्ट अवश्य कर ले।