शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015

जीवन में ताज़गी भरती ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहतमंद हैं , ऐसा हम सभी से सुनते आ रहे है। आइयें आज हम जानते है कि ग्रीन टी के क्या लाभ हो सकते है।  

एंटीऑक्सीडेंट्स से लबालब ग्रीन टी पीने से बहुत से लाभ मिल सकते है।  
  • वजन कम : ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है, जिस कारण वजन कंट्रोल में रहता है। 
  • कोलेस्ट्रॉल : ग्रीन टी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम  कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है।  
  • हाई ब्लड प्रेशर : यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। 
  • डिप्रेशन : ग्रीन टी में एमिनो एसिड होता है जोकि स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। 
  • डायबिटीज : डायबिटीज के रोगी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।  इसका सेवन नियमित करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।  
  • कैंसर : कई रिसर्च भी इस बात की जानकारी देते है कि ग्रीन टी शरीर से कैंसर के सेल्स को ख़त्म कर देता है। जिस कारण कैंसर की समस्या का शिकार होने से बच सकते है।  
  • स्किन केयर : स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचाव करने के साथ साथ यह स्किन को भी लाभ पहुंचाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। 

बुधवार, 18 मार्च 2015

अंडे खाओ, स्वस्थ बन जाओ

ज़रा सोचिये, एक अंडा के भीतर वह सब कुछ होता है जो की एक चूज़े के शरीर के निर्माण के लिए जरुरी है। इस बात से ही यह साबित हो जाता है कि अंडे कितने हेल्दी हो सकते है।  मगर कुछ लोग अण्डों को गर्म मानते है और उनका सेवन गर्मी के मौसम में नही है। मगर सच तो यह है कि अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और आप इनका हर मौसम में सेवन कर सकते है।  

अंडे में विटामिन, मिनरल , प्रोटीन और अच्छा फैट होता है। जोकि स्वस्थ रहने में सहायक होता है।  
  • अण्डों में कोलेस्ट्रॉल को दुरुस्त कर सकता है।  
  • इसमें कोलिने होता है जोकि दिमाग को तेज़ करता है।  
  • अण्डों में उच्च मात्र का प्रोटीन होता है। 
  • अंडे एक अच्छा ब्रेकफास्ट हो सकता है जोकि किसी के लिए भी परफेक्ट होता है।  
अण्डों को रोज़ खाने में कोई बुराई नहीं है।  इसलिए आप चाहे तो आप इसे रोज़ खा सकते है।  और जहा तक कोलेस्ट्रॉल की बात है तो घबराएं नही. 

बुधवार, 11 मार्च 2015

प्यार में खोइएं अरोमा ऑयल के संग

अरोमा ऑयल, किसी के भी मूड को ठीक करने में सहायक साबित हो सकता है।  इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती है बल्कि इससे आपकी सेक्सुअल लाइफ भी दुरुस्त हो सकती है। आइये जानते है : 

क्या है अरोमा ऑयल्स :

पौधों के वाष्पशील पदार्थ में अन्य अरोमेटिक कंपाउंड का मिला कर जिस तेल को तैयार किया जाता है उसे अरोमा ऑयल्स कहा जाता है। अरोमा ऑयल्स का प्रयोग अरोमाथेरपी में किया जाता है जोकि एक प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा है। यह किसी भी व्यक्ति को मानसिक शान्ति देकर उसके मूड को ठीक करती है।  

अरोमा ऑयल्स और सेक्स लाइफ :

बहुत से अरोमा ऑयल्स ऐसे भी है जिनका प्रयोग सेक्सुअल लाइफ को औ र बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। यह है : 
  • रोज आयल,
  • जैस्मिन आयल ,
  • सैंडलवुड आयल,
  • कुय्मीन आयल,
  • क्लोवे बड आयल 
इन ऑयल्स की एक्सोटिक खुशबु आपके मूड को ठीक कर आपके भीतर काम भावना को बढ़ाता है। आप इनका चयन अपनी या अपने प्रिय की पसंद से कर सकते है।  

ध्यान दे : 

इस बात का ध्यान दे कि यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या किसी प्रकार की रेस्पिरेटरी समस्या से ग्रस्त है तो इनका प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए न करें। 

बुधवार, 4 मार्च 2015

ब्यूटी प्रोडक्ट्स : अपनाने का ले प्रण

महिलाएं अपने परिवार की हर जरुरत को पूरा करने में इतना व्यस्त हो जाती है कि उनके पास अपने लिए समय ही नही रहता है। आइयें आज हम महिला दिवस पर यह प्रण लेते है की हम अपनी सेहत के साथ साथ अपनी सुंदरता का भी ध्यान रखेंगे। आइयें जानते है कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारें में जिनका प्रयोग हर महिला को करना चाहिए।  
  • क्लींजिंग : क्लींजिंग क्रीम या लोशन को अपना साथी बना ले। जिस तरह से बिना साफ़ सफाई के घर गन्दा हो जाता है ठीक उसी तरह यदि आप अपनी स्किन को साफ़  करेंगे तो उसमे भी गंदगी अपना घर बना लेंगी। इसलिए रात में सोने से पहले क्लींजिंग मिल्क का प्रयोग कर अपनी स्किन को साफ़ करना न भूले। 
  • स्क्रब : अपनी स्किन को हर दस या पंद्रह दिन में एक बार स्क्रब अवश्य करें।  इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन दूर हो जाती है।  
  • मॉश्चराइसिंग : स्किन की अपनी प्राकृतिक नमी होती है मगर उसके साथ साथ हम जिस तरह के प्रदूषित वातावरण में रहते है और बढ़ती उम्र में स्किन की यह नही काम होती चली जाती है।  इसलिए अपनी स्किन की नमी को बनाये रखने के लिए मॉश्चराइसिंग क्रीम या लोशन का प्रयोग अवश्य करें।  
  • फुट क्रीम : चेहरे के साथ अपने पैरों का भी ध्यान रखें और अपने पैरों के लिए फुट क्रीम का प्रयोग करें।  
  • हैंड क्रीम : भारतीय महिलाएं बिना दस्ताने पहने ही बर्तन और कपडे धोती है जिस कारण हाथों की नमी और कोमलता दूर हो जाती है इसलिए हैंड क्रीम का प्रयोग अवश्य करें।  

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015

गोल्डन रूल्स से पाएं बेहतर जिंदगी

अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आप क्या करते है ? शायद आप अपने दिमाग पर जोर दे रहे है मगर सोच नही  पा रहे है। अगर ऐसा है तो आइये हम आपको बताते है कि कैसे आप अपने जीवन को बना सकते है बेहतर कुछ गोल्डन रूल्स को अपना कर। 
  • अपने को दे प्राथमिकता। सबसे पहले इस बात को समझे यदि आप अपने आपको प्यार नहीं करेंगे तो आपसे कोई प्यार नहीं करेगा. अपने आपको प्राथमिकता दे क्योँकि आप सबसे बेहतर है। अगर आप इस रूल को अपनाएंगे तो आप अपने आपसे प्यार भी करेंगे और आपके मन में जो अपनी कमियों को लेकर बनी एक गलत छवि भी सुधरेगी।  
  • टाइम मैनेजमेंट सीखे।  बिना टाइम को व्यवस्थित किये न तो आप अपने आपको समय दे पाएंगे और न ही अपने किसी काम को। 
  • दोस्तों से मिले।  दोस्त आपके केवल खुशियों का हिस्सा नहीं होते है वे अपने बुरे समय में भी आपकी मदद करते है।  इसलिए अपने जीवन की इस बहुमूल्य चीज़ को न खोएं और अपने दोस्तों को मिले।  
  • जिम्मेदारी ले।  जिम्मेदारी लेने से आप न ही सिर्फ मजबूत बनते है बल्कि अपने भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।  इसलिए जिम्मेदारी ले और पूरा करने का भरसक प्रयास करें।  
  • ब्लेम गेम न खेले।  अपनी गलतियों को दूसरों के कंधो पर न डाले. अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसकी जिम्मेदारी ले और अपने आपको झूठी दिलासा न दे।