सोमवार, 7 अप्रैल 2014

जागे खूबसूरती के साथ

अगर सुबह की शुरुआत अपना सुन्दर और खिलखिला चेहरा देख कर हो तो बात ही क्या है। आइये जानते है की ऐसे कौन से कदम उठायें ताकि आपका दिन खूबसूरती के साथ हो।
 
  1. सबसे पहले सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे की क्लींजिंग अवश्य करें। इससे दिनभर की गंदगी और मेकअप से आपके चेहरे की स्किन को मुक्ति मिलेगी। इससे आपके चेहरे की स्किन को साँस लेने का मौका मिलेगा और आपकी स्किन जल्दी रिपेयर भी हो पायेगी। 
  2. सप्ताह में एक बार रात में सोने से पहले स्क्रब करें ताकि डेड स्किन से निजात पाया जा सकें। 
  3. यदि आप दिन भर बाहर धूल में रहें है तो सोने से करीब दो घंटे पहले बाल अवश्य धो ले। ताकि सोने तक आपके बाल सूख जाएँ। 
  4. अपने बालो को खोल कर सोएं। टाइट बंधे बाल टूट कर कमजोर हो जाते है। 
  5. सोने से पहले अपने हाथ पैरों पर मॉश्चराइजर अवश्य लगाये ताकि आपकी स्किन की नमी बनी रहती है। 
  6. दांतों की सफाई को भी अनदेखा न करें। सोने से पहले दांतों को अच्छे से साफ़ अवश्य करें। 
  7. अच्छी नींद ले। अच्छी नींद आपकी स्किन को निखारने में आपकी मदद करता है। 
यह सात कदम यदि आप हर सप्ताह के सातों दिन अपनाते है तो आपकी स्किन में एक नई ताजगी दिखेगी। 

मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

मैनेज करें अपना टाइम

टाइम की कमी का गाना हम सभी गाते है। मगर क्या वाकई में केवल टाइम की कमी के कारण ही आप काम पूरे नहीं हो पाते है या फिर आप समय पर काम नहीं करते है इसलिए आपके पास टाइम की कमी है। "टाइम मैनेजमेंट" एक ऐसा उपाय है जिसके दम पर आप बहुत कुछ कर सकते है। आइये जानते है कि टाइम मैनेजमेंट क्या है और यह कैसे लाभकारी साबित हो सकता है। 
 
टाइम मैनेजमेंट का अर्थ है अपने टाइम को मैनेज करना। यानि अपने समय को इस तरह से बाँटना ताकि आपके सभी कामों को समय मिल सके और आप समय पर अपने काम पूरे कर सके। सभी के पास केवल 24 घंटे ही होते है जिन्हे यदि ठीक से बांटा जाएँ तो आप समय रहते सब काम कर सकते है। 
 
कैसे करें टाइम मैनेज :
 
  • प्राथमिकता को समझे 
अपनी प्राथमिकताओं को समझे। यदि आपको अपनी प्राथमिकताओं का ज्ञान हो जायेगा तो आप उन् चीजों में समय बर्बाद नहीं करेंगे जिन्हें आप बाद में भी कर सकते है। इसलिए अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एक लिस्ट तैयार करें। अब जिस काम को कैनरा सबसे ज्यादा जरुरी है उसे सबसे पहले करे और जिसका महत्त्व सबसे कम है उसे सबसे बाद में।  ऐसा करने पर आप उन् कामों को पूरा समय दे पाएंगे जिन कामों को आपको देना चाहिए। 
 
  • अपनी क्षमता को समझे 
लिस्ट को बनाते समय इस बात का ध्यान रखे कि आप वास्तविकता को ध्यान में रखे और उसके अनुसार ही अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। जिसे यदि आपको यह लगता है कि आप कोई काम 30 मिनट में कर सकते है तो लिस्ट में उस कम को 45 मिनट का समय दे। 30 मिनट में होने वाले काम को यदि आप 15 या फिर 20 मिनट का समय देंगे तो आप खभी भी अपने द्वारा बनायीं गयी लिस्ट को पूरा नहीं कर पाएंगे। 
 
 
लाभ :
  • काम समय पर पूरे होंगे। 
  • तनाव भरी परिस्थितियों में आने से बच जायेंगे। 
  • आपको इस बात की जानकारी भी मिलती रहेगी कि आप अपने काम को कितने समय और कितनी निपुणता के साथ कर पाते है। 
  • टाइम मैनेजमेंट से काम पूरा करने पर आपको संतुष्टि मिलेगी और आपको एक ख़ुशी मिलेगी। तनाव कम होगा और स्वस्थ रहेंगे। 
टाइम मैनेजमेंट के नियम को अपनाएं और स्वस्थ बन जाएँ। 

गुरुवार, 20 मार्च 2014

कहें फ़िज़ नहीं , बनें फिट वहीँ

फिज़ी ड्रिंक को खोलते ही गिलास में निकलते बुलबुले उसके टेस्ट को और भी बढ़ा देते है। पर यह फ़िज़ भरे ड्रिंक्स सेहत के लिए लाभकारी नहीं है।  और जो इस बात को समझ जाते है वे अपने शरीर पर अत्याचार करने से बच जाते है। आइयें जानते है कि कैसे यह फ़िज़ भरे ड्रिंक्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है।
  • अगर आप अपने आपको मोटा नहीं देखना चाहते है तो फिज़ी ड्रिंक्स को आपको बाय-बाय कहना ही पड़ेगा। फिज़ी ड्रिंक्स जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि में टेस्ट तो है मगर यदि आप सोच रहे है कि इनका सेवन कर आप अपने शरीर में पानी के लेवल को संतुलित कर रहे है तो आप गलत है। फ़िज़ भरे यह ड्रिंक्स अनचाही कैलोरी से भरे होते है। जोकि आपके वजन पर सीधा असर डालते है। इसलिए इन अनचाही कैलोरी युक्त पेय पदार्थों को अलविदा कहें और स्वस्थ रहें। 
  • अगर आप चाहते है कि आपकी हड्डियां और दांत जीवन भर आपका साथ दे तो आपको अपनी डाइट में से इस फ़िज़ को बाहर करना होगा। इनका सेवन करने से हड्डियां खोखली हो जाती है और दांतों व् हड्डियों का कैल्शियम भी कम करता है। 
  • अगर आप डायबिटीज का शिकार बनना नहीं चाहते है तो इन् शुगरी फ़िज़ ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनके टेस्ट को बेहतर बनाने के लिए इसमें शुगर का प्रयोग किया जाता है जोकि आपकी सेहत तो नुकसान पंहुचा सकता है। 
  • फ़िज़ ड्रिंक्स के सेवन की आदत, आपकी लत भी बन सकती है। और यह लत अलकोहल के सेवन से कम नहीं है। इसलिए इसे छोड़ने में ही आपकी भलाई है। 
कैसे बचे :
  • ध्यान रहें कि आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाएं। यदि आपके शरीर में पानी का स्तर ठीक रहेगा तो आपको इन सबको पिने का मन भी कम करेगा। 
  • बेहतर विकल्प को चुने जैसे - कोल्ड ड्रिंक कि जगह पर आप निम्बू पानी, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, फ्रूट जूस, ठंडाई आदि का सेवन कर सकते है। 


गुरुवार, 13 मार्च 2014

घर पर बनाएं सेफ होली के रंग

रंगों का त्यौहार होली में आप घर पर बहुत से पकवान बनाते है तो रंग क्यूँ नहीं। आइये आज हम यह जानने का प्रयास करते है कि आप कैसे घर पर खुद रंग बना सकते है। आइयें जानते है कैसे :
 
लाल रंग :
 
आप लाल चन्दन पाउडर का प्रयोग लाल रंग के लिए कर सकते है। अगर आप गिला रंग बनाना चाहते है तो आप पानी में चुकुन्दर का रस मिला सकते है. या फिर आप चुकुन्दर को बारीक़ काट कर रात भर पानी में भिगो कर रखे ताकि पानी का रंग लाल हो जाये। 
इसके आलावा आप पानी में थोडा सा आलता भी मिला सकते है। मगर आलते का रंग आसानी से उतरता नहीं है। 
 
नारंगी रंग :
 
हल्दी इसके लिए सबसे बेस्ट है। आप हल्दी और बेसन को मिला कर नारंगी रंग तैयार कर सकते है। इसके अलावा आप इसमें पानी डाल कर गिला नारंगी रंग भी तैयार कर सकते है। 
 
 
हरा रंग :
 
आप हरे रंग के लिए मेहंदी का प्रयोग कर सकते है।  गीले हरे रंग को बनाने के लिए आप पालक , हरा धनिये के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
सफ़ेद रंग :
 
इसके लिए आप चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिटटी के पाउडर का प्रयोग कर सकते है। 
 
 
आप हल्दी , मैदा , बेसन, और बहुत सी साग-सब्जियों का प्रयोग कर अपने रंगो को तैयार कर सकते है। यह रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुचायेगा और न ही उनकी स्किन को जिनके साथ आप होली खेलेंगे। 
 
इसलिए चिल्ला कर कहे "बुरा न मानो होली है। "

बुधवार, 5 मार्च 2014

15 मिनट में चेहरा दिखे परफेक्ट

क्या आप परेशान है कि आपके पास केवल 15 से 20 मिनट है और आपको इतने कम समय में परफेक्ट चेहरे के साथ रेडी होना है ? अगर हाँ तो घबराएं नहीं। आप इतने थोड़े से समय में भी एकदम परफेक्ट दिख सकते है। आइयें जानते है कैसे :
  1. सबसे पहले ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धोएं। यदि मौसम गर्मी को हो तो आप फ्रिज का पानी से या फिर आइस क्यूब को अपने चेहरे पर रगड़े और फिर ठन्डे पानी से फेस को धो ले। 
  2. अब जल्दी से अपने मौशचराइज़र को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर अच्छे से मल ले। 
  3. उसके बाद फाउंडेशन को हाथ में ले और अपनी ऊँगली की मदद से इसकी बिंदियाँ अपने चेहरे पर लगाये और इसे भी अच्छे से अपने चेहरे पर मिला ले। 
  4. जल्दी से टिसू पेपर या फिर वेट वाइप्स से अपने चेहरे को हलके से पौछे ताकि एक्स्ट्रा फाउंडेशन निकल जाएँ। 
  5. हल्का बलशर लगाये। 
  6. गहरा और मोटा काजल लगाये ताकि आपकी आँखे हाईलाइट हो सके। 
  7. लिप बेस लगाये और फिर एक अच्छा सा लिप कलर या लिप ग्लॉस लगा ले। 
  8. अब अपनी ड्रेस के अनुसार बाल बनायें। और कानों में एयर रिंग्स पहन ले। 
लीजिये आप रेडी है बाहर जाने के लिए।