मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

कैसे बने एकदम फिट

हम सभी व्यस्त है और इस व्यस्तता का सबसे बड़ा नुकसान हमारी सेहत को  पड़ता है। आज हम उन छोटी छोटी बातों पर चर्चा करेंगे जोकि आपको  अपने  व्यस्त होने के बावजूद भी आपको फिट रखने में आपकी काफी मदद करेंगी। 

न कहें कैलौरी युक्त तरल पदार्थों को :

हम सबसे बड़ी गलती यहीं पर करते है. हमें प्यास लगी होती है और हम अपनी प्यास बुझने के लिए पानी को छोड़ सब विकल्पों को अपनाते है. जबकि यदि आप फिट रहना चाहते है तो सबसे पहले कैलोरी युक्त पेय पदार्थों को न कहें। कोला या अन्य पेय पदार्थों का सेवन न करे। जब भी प्यास लगे सबसे पहले पानी को चुने या फिर आप निम्बू पानी को भी चुन सकते है.

घर का खाना खाएं :

अक्सर हम सभी बहार के खाने को ज्यादा प्राथमिकता देते है जबकि यदि आप फिट और शेप में रहना चाहते है तो घर के सादे खाने को खाने में ही भलाई है. फलों और सब्जियों का सेवन करें . यदि बाहर खाना पड़े तो अच्छे और कम कैलोरी वाले विकल्पों को ही चुने।

खाने की मात्रा पर रखें नज़र:

कई बार हम कम कैलोरी वाला और पौष्टिक भोजन का ही सेवन कर रहें होते है मगर खाने की मात्रा बहुत अधिक होती है। बहुत सारा खाना एक साथ न खाएं बल्कि थोड़ी थोड़ी मात्रा में हर दो या तीन घंटे में खाना खाएं।


नमक और मीठे को ध्यान से खाएं:

मीठे भोजन आपके मुंह में तो मिठास भरते है मगर आपकी सेहत में कड़वाहट घोल सकते है. इसलिए मिथ खाते समय थोड़ी सी सतर्कता बरतें। साथ ही भोजन में ऊपर से नमक को डालने से बचे. इन् सबके अलावा पैक्ड चिप्स आदि का सेवन कम से कम करें और मीठी कैंडीज और चोकोलेट आदि  का सेवन करने से बचे।

एक्सरसाइज करें और गोल सेट करें:

प्रयास करें की आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अगर आप जिम नहीं जा सकते है तो आप योग की मदद ले सकते है. इसके आलावा अपने वजन को कम करने का एक गोल सेट कर ले. और अपने द्वारा निर्धारित वजन को पाने के लिए इमानदारी से प्रयास करें।

अपने लिए पार्टनर चुने :

अपने किसी ऐसे दोस्त को अपना फिट पार्टनर चुने   जो आपकी ही तरह फिट होना चाहता है. इससे आपको एक दुसरे से प्रोत्साहन भी मिलेगा और प्रतियोगिता भि.

रिलैक्स करें:

छुट्टियों पर या वीकेंड पर रिलैक्स करें और अपनी पसाद की चीज़े करे। साथ ही अपने घर को भी थोडा सा व्यवस्थित करें ताकि छुट्टी में आराम के साथ साथ  कुछ काम भी हो पाए।

बुधवार, 3 अप्रैल 2013

पांच बार खाएं, स्वस्थ बन जाएं

आप सोच रहें होंगे कि भला पांच बार खाना खा कर कोई कैसे फिट रह सकता है ? पर वास्तविकता यहीं है कि आप के बार बार खाना खाने से आपका मैटाबोलिस्म तेज होता है और आप फैट की जगह फिट हो जाते है. आइये आज हम यह जानते है की बार बार खाना खाने से आप कैसे अपने शरीर को लाभ पंहुचा सकते है. 

कई बार अपने देखा होगा की सुबह का नाश्ता करने के बाद जब तक आपके लंच का टाइम होता है आप भूख में तड़प चुके होते है और इस भूख को शांत करने के लिए न जाने क्या क्या खा चुए होते है. इनसे आपकी भूख तो शांत हो जाती है मगर वजन बढ़ जाता है. यदि आपके साथ ऐसा कई बार होता है तो अपने खाने के नियम में बदलाव लायें और तीन बार खाना खाने की जगह पर पांच बार खाएं।

क्या है लाभ : 

यदि आप तीन बार बड़ी मिल्स खाने की बजाय पांच बार खाना खाते है तो आपको इसके कई लाभ मिल सकते है .

  • बार बार खाना खाने से अपने शरीर की एनर्जी हमेशा बनी रहती है. 
  • आप अपने आपको भूखा महसूस नही करते है. 
  • इससे आप अपने चटोरेपन पर भी नियंत्रण लगा सकते है. यदि आपका पेट भरा रहेगा तो आपका मन किसी चीज़ को खाने के लिए ललचाएगा कम।
  • बार बार खाना खाने से आपके ब्लड का शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है..
  • इससे आपका पाचन तंत्र भी एक्टिव और स्वस्थ रहता है. 
स्पष्ट है कि पांच बार खाना खाना आपके सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है. साथ ही यह आपको थकान जैसी समस्या से भी निपटने में आपकी मदद करेग. 

किन बातों का रखे ध्यान : 
  • सबसे पहले यदि आप पांच बार खाना खा रहे है तो अपने खाने की मात्रा पर ध्यान दे. सही मात्रा में खाना खाएं न कि  ढेर सारा।
  • अपने हर मील में प्रोटीन और फाइबर को भी शामिल करें।
  • स्वस्थ विकल्पों का चुनाव करें
खाना सिर्फ पेट भरने और स्वाद देने वाला माध्यम नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने का एक माध्यम है। इसलिए पाच बार थोडा थोडा खाए और अपने पाचन तंत्र के साथ साथ अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुचाएं। 

सोमवार, 25 मार्च 2013

पपीता : एक अनमोल फल

शायद बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें पपीता पसंद नहीं है मगर जब बात पपीते के फायदों की आएन्तो शायद यह सब फलों को पीछे छोड़ सकता है। आइयें इस फल के गुणों को पहचानते है :

पोषकता :

पपीते में विटामिन सी, फोलेट, पोटाशियम के आलावा इसमें फाइबर, विटामिन अ और इ के भी गुण मौजूद है। और यहीं सभी गुण इससे अन्य  फलों में श्रेष्ठ बनता है।

कैसे पहुचता है लाभ : 

  • डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है। पपीते का यह वोह गुण है जिसे हम सभी जानते है। यदि आप पेट की समस्या से परेशान है तो पपीते का सेवन करे। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और पाचन शक्ति को भी बढाता है।
  • जो लोग अस्थमा, आर्थराइटिस के रोगी है उन्हें इससे अपे भोजन में शामिल करना चाहिए क्यूंकि यह सुजन को दूर करने में मदद करता है। 
  • इसमें मिलने वाले विटामिन सी और ए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायता करता है। यह एंटी ओक्सिडेंट समान्य सर्दी, बुखार, वायरल और अन्य  इन्फेक्शन से बचाव करने में मदद करता है। 
  • कई रिसर्च इस बात का प्रमाण देती है की पपीते का सेवन करने से कैंसर (विशेष रूप से कोलोन कैंसर) होने की आशंकाएं कम हो जाती है। 
  • पपीते का सेवन करने से शरीर अन्दर से साफ़ होता है इसलिए इससे स्किन में भी निखर आता है। आप चाहे तो आप पपीते को स्किन पर भी लगा सकती है। 

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

स्क्रब कर पायें निखरी स्किन

आप पार्लर जाकर घंटों बर्बाद नहीं करना चाहते है और निखरी स्किन भी चाहते है। यदि आप अपनी इस चाहत को पूरा करना चाहते है तो स्क्रब करें। नियमित रूप से स्क्रब करने से आपकी स्किन में निखार आएगा और आपकी स्किन स्वस्थ और दमकती हुई दिखाई देगी।

क्यूँ करें : 

हम जिस तरह का भोजन करते है और जिस तरह की जीवन शैली जीते है उसके कारण हमारा शरीर और हमारी स्किन दोनों ही प्रभावित होते है। अपनी स्किन पर जमा प्रदूषण का प्रभाव और डेड स्किन को दूर करने के लिए स्क्रब करें।

क्या है लाभ :

  • स्किन कोमल बनेगी 
  • रंगत में सुधार होगा 
  • दाग धब्बों से भी निजात मिलेगी 
कैसे करें स्किन स्क्रब :
  • आप बाज़ार में मिलने वाले स्क्रब को अपनी स्किन के अनुसार चुने और उसमे दिए गए निर्देशानुसार उसका प्रयोग करें। 
  • आप चाहे तो आप बेसन में कच्चा दूध दाल कर भी उससे अपनी स्किन साफ़ कर सकते है। 
  • आप चाहे तो संतरा या टमाटर से भी अपनी स्किन की सफाई कर सकते है। 
  • उड़द  दाल को भिगो ले। अब उसे दरदरा पिस कर उसमें दूध दाल कर स्किन को साफ़ कर सकते है। इसमें थोड़ी सी हल्दी दाल देने से स्किन में निखार भी आता है। 
  • आप चाहे तो गुनगुने पानी और चीनी से भी अपनी स्किन को स्क्रब कर सकते है। 
ध्यान दे : 

स्क्रब करने से स्किन साफ़ होती है. मगर इसका प्रयोग हलके हाथो से करे। बहुत तेज़ दबाव देकर इसका प्रयोग करने से स्किन को नुक्सान भी पहुच सकता है। 

रविवार, 17 मार्च 2013

कहीं उड़ न जाएँ रंग, होली से संग

होली आपको चाहे कितनी भी पसंद हो या नापसंद हो, आपकी स्किन और बालो का यह बुरा हाल कर जाती है। यदि आप इस होली में इससे बचाना चाहते है तो होली से पहले और बाद इन कदमों को उठायें ताकि आपके चेहरे की रंगत बरक़रार रहें। 

होली से पहले : 
  • होली की पहली रात अच्छे से आपनी स्किन को नरिश करे। 
  • होली खेलने से पहले ही अपनी पूरी स्किन पर करीब 20 से 25 मिनट पहले तेल अच्छे से लगा ले। इससे रंग आपकी स्किन के सीधे संपर्क में नहीं आता है और आपकी स्किन को कम नुकसान पहुँचता है। 
  • साथ ही बालों पर तेल लगाना बिलकुल भी न भूले।
  • नाखूनों को रंग के प्रभाव से बचने के लिये, अपने नेल्स पर नेल पोलिश की 2-3 लेयर लगायें।
  • प्रयास करें की आप पूरी बाजू के कपडे पहने।
  • होली खेलते समय या तो चप्पल पहने या कोई भी खुली सैंडल। जूते या जुराबे पहनने से बचे. इससे आपके पैरों पर रंग कम चढ़ेगा। 
  • होली के दिन आँखों पर किसी भी प्रकार का मेकअप न करें। यदि आप काजल लगाती है तो इस दिन उसका भी प्रयोग न करे।
  • साथ ही होली के दौरान आई लेन्सेस बिलकुल न लगाये। 
होली के बाद:
  • होली खेलने के बाद गुनगुने पानी से नहाए। रंग को निकलने के लिए आप क्लींजर का प्रयोग करे। आप चाहे तो आप ग्लिसरीन या निम्बू का भी प्रयोग कर सकते है। 
  • साबुन से अपनी स्किन को जोर जोर से न रगड़े। अगर रंग नहीं निकल रहा है तो घबराये नहीं। धीरे धीरे कुछ दिनों में यह आराम से निकल जायेगा।
  • नहाने से पहले अपने नाखूनों पर लगे नेल पेंट को रेमोवेर से हटा ले. नहाने के बाद नाखुनो की ओलिव आयल से मालिश करें। 
  • बालों को शैम्पू से धोने के बाद कंडिशनर का प्रयोग करना बिलकुल भी न भूले।
  • सबसे जरुरी बात, नहाने के बाद अपनी स्किन पर ढेर सारा मौशचराइज़र लगाएं। ताकि रंगों के प्रयोग से खोयी स्किन की नमी को दुबारा से प्राप्त किया जा सके।
जरुरी बात :
  • अगर आप अपनी स्किन और बालों को नुकसान नहीं पहुचना चाहते है तो आर्गेनिक रंगों से खेले. गिले रंगों के प्रयोग से बचें।
तो इस बार होली का आनंद आप भी उठायें मगर पूरी तैयारी  के साथ।